Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

NDA के नितीश और INDIA के तेजस्वी एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद देश के साथ-साथ बिहार में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में आज NDA और I.N.D.I.A की बैठक होने जा रही है। नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार की फ्लाइट से ही दिल्ली जा रहे हैं। वे इंडी की मीटिंग में शामिल होंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना में सीएम हाउस में नीतीश मीटिंग ने सुबह नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आज बातचीत नहीं सिर्फ बधाई देने का दिन था। जिस तरह से मुख्यमंत्री जी ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया। हमारा तो बिहार में प्रदर्शन रहा। उसका श्रेय जितना पीएम मोदी को जाता है उतना ही हमारे मुख्यमंत्री जी को भी जाता है।

आज हमने उनका आशीर्वाद लिया और बधाई दी। अब हम लोग सरकार बनाने जा रहे हैं। थोड़ी देर में दिल्ली रवाना होंगे। मेरे मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर कहा कि वे अभी नादान हैं। उन्हें जमीनी समझ नहीं है। 4 सीट जीतने पर बड़ी बातें कर रहे हैं। चिराग ने कहा कि वे मुझे हाजीपुर से हारने की शुभकामना दे रहे थे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

jansamvadexpress

instagram पर युवती की नाबालिग किशोर से दोस्ती: शारीरिक सम्बन्ध गर्भपात और फिर दर्ज करवाया मुकदमा

jansamvadexpress

रूसी राइफल्स में देरी की वजह से भारत ने अमेरिका को 73 हजार अमेरिकी राइफल्स का ऑर्डर दिया :₹837 करोड़ में डील हुई; 2019 में 647 करोड़ में 72,400 राइफल्स मंगाई थीं

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token