Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

आज महाकाल मंदिर में VIP का जमावड़ा ,भाजपा नेता शिवराजसिंह ,ज्योतिरादित्य , येदियुरप्पा ,सावंत महाकाल की शरण में

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में आज बाबा महाकाल के दर्शन करने वालो में भाजपा के दिग्गज नेताओ का जमावड़ा लगा है , बाबा के दरबार में आज मध्यप्रदेश कर्णाटक और गोवा के कद्द्वर भाजपा नेता रहेंगे | भगवान महाकाल की आज  अंतिम शाही सवारी भी निकलेगी। भगवान महाकाल के दर्शन करने व सवारी का पूजन करने के लिए चार वीआईपी भी नगर में होंगे। प्रशासन के पास वीआईपी के आगमन का कार्यक्रम पहुंच चुका है। सीएम शिवराज सिंह चौहान सुबह महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुचें, साथ ही कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा महाकाल दर्शन करेंगे। वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य  सिंधिया भगवान महाकाल की सवारी का पूजन करेंगे। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत  अल सुबह भस्म आरती में शामिल हो चुके है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सुबह 10:15 मिनट पर हेलीपेड पहुचें। करीब एक घण्टे तक महाकाल मंदिर में पूजन अभिषेक कर महाकाल का आर्शीवाद लेकर 11 ;15 बजे भोपाल के लिए रवाना हों गए । इधर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सुबह 10:15 बजे इंदौर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रवाना होकर 11:30 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन पूजन करेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे वापस इंदौर के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सांय 4:15 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रवाना होकर सांय 5:15 बजे शिप्रा के रामघाट पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन करेंगे। शिप्रा घाट पर पूजन के बाद सिंधिया वापस इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related posts

आज होगा दिल्ली चुनाव की तारीखों का एलान: फ़रवरी माह में हो रहा सरकार का कार्यकाल ख़त्म

jansamvadexpress

मंदिरों में महिला पुरुष के ड्रेस को लेकर फिर पोस्टर वार ,उज्जैन में पहले भी जैन मंदिर में लगे थे लडकियों के मर्यादित कपडे पहनकर आने के पोस्टर

jansamvadexpress

बाबा महाकाल की सावन माह की दूसरी सवारी का सीधा प्रसारण देखे जनसंवाद एक्सप्रेस पर

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token