Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

ममता सरकार के खिलाफ फिर जूनियर डाक्टरों ने खोला मोर्चा : आज से डाक्टरों ने फिर काम किया बंद

कोलकाता | पश्चिम बंगाल में सरकार और जूनियर डाक्टरों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार को अपना जवाब पेश करना था ये जवाब डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर था ,

इसी दौरान जूनियर डाक्टरों ने भी चेताया था की अगर जवाब संतुष्टि जनक नहीं रहा तो फिर से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी |

सरकार के रवय्ये से नाखुश  आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को एक बार फिर हड़ताल कर दी है। राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए पूरी तरह काम बंद कर दिया है। डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें पूरी तरह सुरक्षा दी जाए।

डॉक्टर स्वास्थ्य सचिव को उनके पद से हटाने जैसी कई मांगों को लेकर बुधवार को कॉलेज स्क्वायर से धर्मतला तक एक मार्च भी निकालेंगे।

इससे पहले जूनियर डॉक्टर 10 अगस्त से लेकर 42 दिन तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। 21 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी पर वापस आए थे।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों की सुरक्षा में कोताही पर ममता सरकार की खिंचाई की और आदेश दिया कि सभी अस्पतालों में 15 दिन में सीसीटीवी लगाए जाएं।

9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से रेप मर्डर के विरोध में हड़ताल कर रहे थे।

Related posts

विदिशा में उत्साह के साथ संपन्न हुई बेतवा मैराथन–2026

Jansamvad Express Digital

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर भारी लाठीचार्ज: कई लोगों के सिर फूटे, बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे

Jansamvad Express Digital

अदनान सामी की पोस्ट से पाकिस्तान को लगी मिर्ची: सामी को पाकिस्तानी लडको ने बताया भाग्यशाली

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page