Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयकृषिराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इथेनॉल फैक्ट्री विवाद मामले पर संगरिया में किसानों की महापंचायत आज, इंटरनेट सेवाएं बंद

हनुमानगढ़ || हनुमानगढ़:  जिले के टिब्बी के राठी खेड़ा में इथेनॉल फैक्ट्री विवाद मामले को लेकर बुधवार को संगरिया की धानमंडी में किसान महापंचायत आयोजित होगी। महा पंचायत में सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट सकती हैं।  प्रशासन ने एहतियातन संगरिया कस्बे सहित आसपास के दस किमी एरिया में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई है। संघर्ष समिति राठी खेड़ा में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्ट्री का एमओयू रद्द करने व किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग कर रहे हैं। महापंचायत में सन 1970 में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। महा पंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है तथा भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। गौरतलब है कि दस दिसंबर को टिब्बी में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ हुई महा पंचायत के दौरान फैक्ट्री में तोड़-फोड़, आगजनी व हिंसा की घटना सामने आई थी।

Related posts

आज से सावन माह की शुरुवात पहले ही दिन महाकाल में दिखा भीड़ का असर

Jansamvad Express Digital

प्रयागराज कुम्भ में देखा भीड़ मेनेजमेंट शिवरात्रि पर करेंगे डेमो : होटलों के पॅकेज के लिए सिंहस्थ के पहले बनेगा अम्ब्रेला एप

Jansamvad Express Digital

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारत की चार्वी मेहता को सिल्वर मेडल

Leave a Comment