Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागखेलधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में टीम इंडिया का फोटो रखकर फैन्स ने किया पूजन, अंगारेश्वर मंदिर में प्रार्थना

उज्जैन || गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों, पंडितों और पुजारियों ने मिलकर पूजन और विशेष अनुष्ठान कर टीम इंडिया की जीत की कामना की।

टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया अगर यह मैच जीतती है तो फाइनल में जगह पक्की कर लेगी।

करो या मरो की स्थिति वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने भगवान का पूजन-अभिषेक किया। शाम 7 बजे शुरू होने वाले मैच से पहले अंगारेश्वर मंदिर में करीब 50 से अधिक पंडित, पुजारी, श्रद्धालु और क्रिकेट फैंस ने मिलकर भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे सहित टीम के खिलाड़ियों की फोटो शिवलिंग के पास रखकर पूजन-अर्चन किया गया।

Related posts

नहीं कम हो रहा शिवराज सिंह का दर्द , फिर मंच से कहा होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब हुए जैसे गधे के सिर से सींग

jansamvadexpress

तेलंगाना में आज 119 सीटो के लिए मतदान शुरू हुआ

jansamvadexpress

मुकेश अंबानी ने लगातार तीसरे साल नहीं ली सैलरी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token