Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन से एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन  जिले में 6 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ कपिला  गौशाला से किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित होगा,जिसमें ढाई हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। गुरुवार शाम कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कपिला  गौशाला पहुंचकर यहां कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में नगर निगम ,जनपद और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बताया गया कि कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ी सभी सामाजिक संस्थाओं को एक साथ फ्लैग आफ कर पौधारोपण के लिए निर्धारित स्थलों पर रवाना किया जाएगा। कलेक्टर नीरज कुमार  सिंह ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गौशाला के  अच्युतानंद महाराज ,निगम आयुक्त  आशीष पाठक , एसडीएम उज्जैन ग्रामीण अर्थ जैन, उज्जैन ग्रामीण तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सीएम डॉ मोहन यादव आज आएँगे उज्जैन : स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर विधायक वर्मा मिले अधीक्षण यंत्री जैन से

निजी कालेज के प्रिंसिपल पर पत्नी के बेडरूम में CCTV लगाने का आरोप : पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

Leave a Comment