Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमनोरंजनराष्ट्रीय

A सर्टिफिकेट वाली फिल्म OMG 2 में महाकाल बाबा के द्रश्य नहीं मंजूर ,मंदिर पुर्जरियो की आपत्ति जारी

मुंबई | फिल्म OMG 2 की रिलीजिंग की तारीख नजदीक आती जा रही है वही फिल्म बनाने वालो की दिक्कते कम होने का नाम नही ले रही है , सेंसर बोर्ड ने एक बार फिर फिल्म से 27 शोर्ट हटाए जाने और कई डायलग बदलने की एक सूचि जारी की है जो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है , लेकिन इसके बाद भी फिल्म को अ सर्टिफिकेट ही मिला है |

OMG 2 के सेंसर बोर्ड द्वारा बताए गए बदलावों की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल. अक्षय का रोल बदला, न्यूडिटी के सीन हटाए, हाई कोर्ट और कॉन्डम का ज़िक्र भी हटवाया.

 

OMG 2 सेंसर बोर्ड के पास फंसी पड़ी थी. मसला ये था कि CBFC फिल्म के विषय की संवेदनशीलता को देखते हुए पसोपेश में पड़ी हुई थी. Akshay Kumar की ये फिल्म सेक्स एज्यूकेशन और मास्टरबेशन जैसे टैबू पर बात करती है. सेंसर बोर्ड ने बोला कि सेक्स एज्यूकेशन और भगवान को एक फिल्म में डालने से पब्लिक हंगामा कर देगी. क्योंकि इससे उनकी धार्मिक भावना आहत हो सकती है. सबने देखा ‘आदिपुरुष’ के साथ क्या हुआ. इसलिए उन्होंने इस फिल्म में कई बदलाव करने को कहा है. पहले खबरें थीं कि CBFC ने OMG 2 के सीन्स काटे हैं. मगर ऐसा नहीं है.|

इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स चल रहे हैं. इसमें उन बदलावों के बारे में बताया गया है, जो सेंसर बोर्ड ने OMG 2 में किए हैं. ये कुल 27 मोडिफिकेशंस हैं. इसके बाद भी फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया गया है. ये क्या बदलाव हैं, वो आप क्रमवार तरीके से नीचे पढ़ सकते हैं-

1) फिल्म की शुरुआत में आने वाले डिसक्लेमर को बदला गया. साथ ही वो चीज़ वॉइस ओवर के माध्यम के साथ भी बताई गई है.

2) फिल्म में शिव जी के पूरे किरदार को बदल दिया गया. उन्हें शिव के भक्त और दूत के तौर पर प्रेज़ेंट किया गया है. इसके अलावा फिल्म में एक डायलॉग जोड़ा गया है- ‘नंदी मेरे भक्त… जो आज्ञा प्रभु’.

3) फ्रंटल न्यूडिटी के सीन्स हटा दिए गए हैं. उनकी जगह नागा साधुओं का विज़ुअल जोड़ा गया है.

4) फिल्म के एक सीन में मंदिर में एक अनाउंसमेंट होती है, जिसमें कहा जाता है- ‘भगवान की भक्ति… महिलाएं नहीं देख सकतीं’. इसकी जगह फिल्म में ‘ओ लाल शर्ट वाले भैया… बाबा का ध्यान करते रहे’ जोड़ दिया गया है.

5) जहां भी स्कूल का नाम आता है, उसे ‘सवोदय’ कर दिया गया है.

6) जहां भी मंदिर में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में ‘एल्कोहॉल- व्हिस्की या रम’ का ज़िक्र है, उसे बदलकर ‘वहां मदिरा चढ़े है’ कर दिया गया है.

7) फिल्म के एक सीन में डायलॉग था, ‘हाई कोर्ट, मज़ा आएगा’. उस डायलॉग को हटा दिया गया है. क्योंकि ये हाई कोर्ट के लिए फूहड़ और अपमानजनक है.

8) फिल्म के एक सीन में बिलबोर्ड पर मूड X कॉन्डम का पोस्टर था, जिसे हटा दिया गया है.

9) रैट पॉइज़न की बोटल से ‘रैट’ शब्द हटा दिया गया है.

10) फिल्म के एक सीन में ‘शिव जी के लिंग, अश्लीलता’ के डायलॉग्स और विज़ुअल्स को हटाकर उसकी जगह ‘क्या होवे है’ से लेकर ‘आप अश्लील कह रही हैं’, तक बदल दिया गया है. इसके अलावा श्री भगवद गीता के रेफसेंस में इस्तेमाल हुए उपनिषद, अथर्व वेद, द्रौपदी, पांडव, कृष्ण, गोपियां और रासलीला जैसे शब्दों डिलीट कर दिया गया है.

11) शिव के दूत द्वारा बोले गए डायलॉग ‘मैं टांग क्यों उड़ाऊं’ में बदलाव किया गया है.

12) फिल्म में शिव के दूत के किरदार के तपस्या करते और नहाने के सीन को दूसरे विज़ुअल के साथ रिप्लेस कर दिया गया है.

13) फिल्म में एक डायलॉग में ‘श्री टाटा जी’ कहा जाता है. उसमें बदलाव किए गए हैं.

14) जहां शिव के दूत वाले किरदार कों नशे में दिखाया गया था, उसे भी बदल दिया गया है.

15) फिल्म के एक सीन में कांति का किरदार मूर्तियों में अन-नैचुरल सेक्स होता दिखाकर एक सेक्स वर्कर से पूछताछ कर रहा है. उस सीन और डायलॉग में ज़रूरी बदलाव किए गए हैं.

16) शिव के दूत का किरदार एक सीन में कहता है ‘बाल बड़े देखकर रुपए मिलेंगे’. उस सीन को चेंज कर दिया गया है.

17) फिल्म के दो सीन में कोर्ट का अर्दली कुछ वल्गर इशारे करके कहता है ‘स्त्री की योनी हवन कुंड है’. उसमें भी बदलाव किए गए हैं.

18) ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ डायलॉग को फिल्म से हटा दिया गया है.

19) ‘हमारा देश पीछे नहीं है’ वाले डायलॉग में कुछ बदलाव किए गए हैं.

20) डॉ. प्रकाश कोठारी का किरदार हस्तमैथुन के बारे में बात करते हुए एक मैसेज देता है, उसे पूरी तरह से बदल दिया गया है.

21) मास्टरबेशन से संबंधित डायलॉग में से ‘हराम’ शब्द की जगह ‘पाप’ शब्द जोड़ा गया है.

22) ये फिक्शनल कहानी है. इसलिए इस फिल्म में जहां कहीं भी असल जगह का रेफरेंस आता है, उसे हटा दिया गया है. जैसे उज्जैन.

23) जैसा कि बताया गया कि ये कहानी फिक्शनल है. ऐसे में फिल्म में जहां कहीं भी रियल इंसान, ऑफिस या अथॉरिटी का ज़िक्र आता है, उसे भी बदल हटा दिया गया है. मसलन, महंत का किरदार.

24) फिल्म के एक सीन में कोर्ट में जज को सेल्फी लेते हुए दिखाया गया है. उसे बदल दिया गया है.

25) जहां भी ‘लिंग’ शब्द का प्रयोग किया गया है. उसे हटा दिया गया है. उसे अलग से इस्तेमाल नहीं किया जाना है. सिर्फ ‘शिवलिंग’ या शिव के रेफरेंस में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

26) NCPCR गाइडलाइंस के मुताबिक जहां भी लड़के को सेक्शुअल एक्ट में दिखाया गया है (सर्कुलेट होते वीडियो में), उसे बदलाव के साथ टोन डाउन किया गया है.

27) सेक्शुअल एक्ट्स से संबंधित, जो भी तथ्य और स्टैटिस्टिक्स फिल्म में बताए गए हैं. उनके दस्तावेज़ी सबूत जमा करवाए गए हैं|

 

महाकाल मंदिर के पुजारी के वकील ने भेजा नोटिस 

फिल्म में हुए बदलावों के बाद भी फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है ऐसे में अभी भी फिल्म को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा की नाराजगी ख़त्म नही हुई है फिल्म में धार्मिक स्थलों के द्रश्य दिखाए गए है ऐसे में फिल्म को लेकर आपत्ति जारी है , महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने अपने वकील के माध्यम से भी एक नोटिसफिल्म निर्माताओ को भेजा है |

 

Related posts

हमीरपुर में महिलाओं की उद्यमिता को नई उड़ान, सांसद अनुराग ठाकुर की पहल

Jansamvad Express Digital

 कांग्रेस का विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:​​​​​​​जीतू पटवारी के निलंबन के बाद एकजुट हुए कांग्रेस विधायक ; कमलनाथ बोले- भाजपा के लोग नहीं चाहते हम खुलासे करें

आजादी के बाद पहली बार मिला उज्जैन को विजन वाला जनप्रतिनिधि: प्रदेश को लगे विकास के पंख, ये है प्रदेश के विकास पुरुष

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment