Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedउज्जैन संभागमंदसौरमध्यप्रदेशराज्य

पत्नी ने कहा – मेरा पति तो नशे में मरा है! भाई बोला – एक्सीडेंट हुआ है! फिर मंदसौर पुलिस ने शव देखा तो उड़ गए होश

Headline 

  1. पैसों के लालच में रचा गया खूनी प्लान
  2. पहले डंडे से वार फिर गला घोंटकर हत्या
  3. शव को सुनसान जगह फेंककर रची झूठी कहानी
  4. भाई खुद बना फरियादी, ऐसे खुला राज
  5. मकान बिका तो क्यों चुभने लगा पति?
  6. हत्या के बाद क्यों थाने पहुंचा सगा भाई?
  7. पत्नी मुस्कान ने पुलिस को क्या बताया?
  8. 24 घंटे में कैसे सुलझी मर्डर मिस्ट्री?
  • मंदसौर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: पैसों के लिए पत्नी ने भाई और साले के साथ मिलकर की पति की हत्या

रिपोर्ट दीपक शर्मा , मंदसौर ब्यूरो 

मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने मदारपुरा निवासी इस्माईल उर्फ भूरा (32) की हत्या के मामले का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक के सगे भाई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मकान बेचकर मिलने वाले पैसों के लालच और पारिवारिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पहले इस्माईल के सिर पर डंडे से वार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खिलचीपुरा-नालछा माता मंदिर रोड के पास सुनसान स्थान पर फेंक दिया।

हत्यारों ने मामले को दुर्घटना और नशे में मौत का रूप देने की पूरी कोशिश की। पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का भाई मोहम्मद ईशाक खुद ही फरियादी बनकर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और घटनास्थल के सत्यापन के बाद पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

*गिरफ्तार आरोपी:

1. मोहम्मद ईशाक (30), निवासी मदारपुरा
2. मुस्कान (24), निवासी मदारपुरा (मृतक की पत्नी)

फरार आरोपी: शाकिर पिता बब्बू खां, निवासी नई फतेहगढ़, मंदसौर। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि कुलदीपसिंह राठौर एवं नई आबादी थाना टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Related posts

‘मुझे पैसे दो, मैं महारानी हूं : बीच सड़क पर भिक्षा मांगने खड़ी हो गई महारानी

Jansamvad Express Digital

BharatPe के पूर्व CEO अश्नीर ग्रोवर पहले एयरपोर्ट पर रोके गए, अब पत्नी को पुलिस ने भेजा समन

Jansamvad Express Digital

ताजमहल से भी सुन्दर होगी अयोध्या में बन रही मस्जिद , जल्द शुरू होगा मस्जिद का निर्माण ,फ़रवरी माह अंत तक मस्जिद की डिजाइन होगी तेयार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment