Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तराखंड उत्तरकाशी की टनल में फंसे मजदूरो तक कैमरा भेज पहली तस्वीर कैद की , सभी मजदुर सुरक्षित

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल में 10 दिन से फंसे 41 मजदूरों का मंगलवार को पहला फुटेज सामने आया। 6 इंच चौड़ी नई पाइपलाइन के जरिए रविवार को एंडोस्कोपिक कैमरा अंदर भेजा गया था। इसके जरिए मजदूरों से बातचीत की गई। उनकी गिनती भी की गई। फिलहाल, सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

इसी 6 इंच वाली पाइप से मजदूरों के लिए सोमवार रात को 24 बोतल में खिचड़ी और दाल भेजी गई। 9 दिन बाद पहली बार मजदूरों को गर्म खाना भेजा गया। इसके अलावा संतरे, सेब और नींबू का जूस भी भेजा गया। मजदूरों की हर एक्टिविटी का पता लगाने के लिए अब दिल्ली से हाईटेक CCTV मंगाए जा रहे हैं। उनको अंदर भेजकर मजदूरों से सेट करवाया जाएगा।

इसके अलावा सोमवार को रेस्क्यू ऑपरेशन में दो अहम सफलता मिली। पहली, 6 इंच चौड़ी नई पाइपलाइन डाली गई। दूसरी, ऑगर मशीन के साथ काम कर रहे मजदूरों को किसी अनहोनी से बचाने के लिए रेस्क्यू टनल बनाई जा चुकी है। मंगलवार दोपहर तक टनल में 3 जगह से ड्रिलिंग शुरू होने की उम्मीद है।

Related posts

डॉ मोहन यादव बोले ‘टेक्सटाइल हब बनेगा मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार-व्यवसाय

कोचिंग सेंटर हादसे मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई : छात्र भूख हड़ताल पर बैठे

आदि शंकराचार्य जयंती के पावन अवसर पर एकात्म व्याख्यानमाला का आयोजन

Leave a Comment