Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीयशिक्षा

देश में स्टूडेंट सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा पेरेंट्स इसके लिए जिम्मेदार क्योकि वह पढाई के लिए दबाव डालते है

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देश में स्टूडेंट्स के सुसाइड के बढ़ते मामलों के पीछे सबसे बड़ा कारण है पेरेंट्स की तरफ से बच्चों पर दबाव। इसके अलावा बेहद कॉम्पिटिशन भी स्टूडेंट्स के सुसाइड की एक बड़ी वजह है।

देश में तेजी से फैलते कोचिंग सेंटरों के रेगुलराइज करने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सोमवार को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने कोचिंग सेंटरों को निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया।

ये याचिका मुंबई के डॉ. अनिरुद्ध नारायण मालपानी ने लगाई। डॉ. मालपानी की ओर से एडवोकेट मोहनी प्रिया ने कोर्ट में दलीलें दी।

कोर्ट की सुनवाई सिलसिलेवार पढ़िए…

SC– ये आसान काम नहीं है। इन मामलों के पीछे माता-पिता का दबाव है। बच्चों से ज्यादा उन पर उनके पैरेंट्स दबाव डाल रहे हैं। ऐसे में अदालत कैसे निर्देश दे सकता है। ज्यादातर लोग कोचिंग सेटरों के खिलाफ हैं, लेकिन आप स्कूलों का हाल देखिए। कॉम्पि​टिशन के दौर में स्टूडेंट्स के पास इन कोचिंग सेंटरों में जाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।

प्रिया– नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2020 के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में लगभग 8.2 फीसदी स्टूडेंट सुसाइड कर लेते हैं।

SC– हम इस स्थिति के बारे में जानते हैं लेकिन अदालत कोई निर्देश जारी नहीं कर सकती है। हमारी सलाह है कि आप अपने सुझावों के साथ सरकार के पास जाएं।

प्रिया– हम उचित फोरम में जाने के लिए अपनी याचिका वापस लेते हैं।

SC– इसे हम मंजूर करते हैं। आप सरकार के पास जाइये।

Related posts

जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी : गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस चुनाव

Jansamvad Express Digital

बड़ी खबर: BJP विधायक प्रीतम लोधी का बेटा ‘फरार’ घोषित, कोर्ट का सख्त आदेश– ‘फाइल पर लाल स्याही से लिखो अभियुक्त फरार है’

कांग्रेस को बड़ा झटका राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद एक्शन

Leave a Comment