Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

उत्तराखंड क्वे हल्द्वानी में उपद्रव के बाद कर्फ्यू , मदसरा तोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद

उत्तराखंड में हल्द्वानी नगर निगम ने शहर में बने एक अवैध मदरसे को गुरुवार 8 फरवरी को बुलडोजर से गिरा दिया। यहां नमाज पढ़ने के लिए भी एक बिल्डिंग अवैध तरीके से बनाई जा रही थी, उसे भी गिरा दिया गया। इससे गुस्साए लोगों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया।

उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को चारों ओर से घेरकर पथराव किया। कई गाड़ियों को जला दिया। ट्रांसफार्मर में भी आग लगा दी, इससे इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई। हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई, 300 पुलिसकर्मी-निगम कर्मचारी घायल हैं। DM वंदना सिंह ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। आज (9 फरवरी) स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

सुरक्षा के लिहाज से पैरामिलिट्री की 4 और PAC की 2 कंपनियां तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- अतिक्रमण कोर्ट के आदेश पर हटाया गया है। जिन लोगों ने हमला और आगजनी की है उनकी पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

359 वें प्रकाश पर्व से पहले जगमगाया तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश में अकेले रह रहे बुजुर्गो का सहारा बनेगी पुलिस , अब बुजुर्गो के जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाएगी पुलिस

Jansamvad Express Digital

भोपाल में 230 स्थानों पर 350 प्रतिशत तक बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम, साल में दूसरी बार तय होगी कलेक्टर गाइडलाइन

Leave a Comment