Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

उत्तराखंड: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विजेताओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित

देहरादून ||  उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र-यूकॉस्ट द्वारा आयोजित पहली विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में पौड़ी जिले ने पहला स्थान हासिल किया। चंपावत दूसरे और रुद्रप्रयाग तीसरे स्थान पर रहा। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में 13 जिलों के विद्यार्थियों की टीमें शामिल हुईं और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और समस्या समाधान से जुड़े सात चरणों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।

समापन समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने तीनों टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

यू-कॉस्ट के वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. ओमप्रकाश नौटियाल ने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें सही दिशा देने का प्रयास है। महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी किसी भी राज्य के विकास की आधारशिला हैं और उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में छात्रों को आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष रूप से तैयार करना जरूरी है।

 

Related posts

10 वी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नितीश कुमार : NDA ने शपथ समारोह को लेकर तेयारी शुरू की

Jansamvad Express Digital

सिंहस्थ 2028 की तैयारी हेतु डीजी होमगार्ड ने किया उज्जैन होमगार्ड लाइन का दौरा

अनाज व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला अंतर्राज्य गिरोह पकडाया , गुजरात के सभी आरोपी ,39 लाख 50 हजार नगद भी बरामद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment