Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

दाना पानी जागरूकता अभियान का आरंभ किया गया

धार ( बदनावर ) आने वाली भीषण गर्मी के दृष्टिगत ज्ञानदीप मंडल बदनावर द्वारा नगर मे पक्षियों के लिए दाना पानी जागरूकता अभियान का आरंभ किया गया। इसके प्रथम चरण में पंछियो की प्यास बुझाने के लिए जलपात्र(सकोरे) एवं उनके भोजन के लिए बाजरा नगर की बड़ी चौपाटी क्षेत्र मे वितरित किए गए मंडल के सदस्यों द्वारा राठौड़ कॉलोनी बड़नगर रोड विश्वकर्मा कॉलोनी शिक्षक कॉलोनी गोकुलधाम कॉलोनी दरबार कॉलोनी ऑफिसर कॉलोनी सिंधिया कालोनी साईं धाम कॉलोनी भट्ट कालोनी बस स्टैंड क्षेत्र में 700 से अधिक सकोरे घर घर जाकर वितरित किए एवं क्षेत्र वासियों से अपील की वे अपने घरों की छत पर पंछियों के लिए भोजन एवं सकोरे में पानी भरकर रखें जिससे बेजुबान पंछियों को गर्मी में राहत मिले सकोरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह था अपनी चलती गाड़ी रोककर बसों में से उतर कर ऊपर की मंजिल से उतरकर महिलाएं पुरुष मंडल के सदस्यों के पास आकर सकोरे व बाजरा ले रहे थे कुछ लोगों ने हाथो हाथ सकोरे में रस्सी बाध कर उसमें पानी भर कर मुडेर पर लटकाए

उल्लेखनीय हे कि संस्था विगत 11 वर्षों से सकोरा वितरण कर रही है इस बार अभिनव प्रयोग करते हुए सकोरे के साथ प्रतीकात्मक रूप में बाजरा भी वितरितं किया गया साथ ही नागरिको से अपील की है कि पक्षियों के लिए ज्वार,चावल आदि धान्य छत पर रखने की आदत डाले |

सकोरे के वितरण में ज्ञानदीप मंडल के अध्यक्ष विजय बाफना पंकज पंड्या अर्जुन सिंह पवार राजेश जैन शेखर यादव अनिल लुनीया विमलेश पगारिया एच आर पवार अशोक लोढा पवन पाटोदी निलेश मोदी मुकेश आर्य विजय गादिया विशाल जैन के साथ वंडर सीमेंट के वरिष्ठ प्रबंधक श्री अमर सिंह देवडा विशेष रुप से उपस्थित थे

कार्यक्रम संयोजक विक्रम सिंह चौहान एवं ज्ञानदीप मंडल अध्यक्ष विजय बाफना ने बताया कि इस अभियान के अगले चरण मे नगर के बाकि बचे क्षेत्र मे सकोरे एवं बाजरा वितरण के साथ विभिन्न स्थानो पर पशुओ के लिए चाठीये रखे जाएगे ।

Related posts

देवास में ग्रेसिम के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर इकाई प्रमुख ने किया अभिनंदन

Jansamvad Express Digital

उज्जैन में पानी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा : भाजपा बोर्ड प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार लेकिन जनता को नहीं मिल रहा पानी

Jansamvad Express Digital

चारधाम यात्रा में बढ़ते  हेलीकाप्टर हादसे अफसर बोले- जानलेवा बने सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर

Leave a Comment