Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी ने किये महाकाल दर्शन

उज्जैन | सोमवार को केन्द्रीय  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उज्जैन पहुंचे उनके साथ  थल  सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी  भी मोजूद रहे । दोनों ही बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आए |  राजनाथ सिंह और उपेन्द्र द्विवेदी  ने  सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। रक्षा मंत्री और सेना अध्यक्ष ने गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक पूजा की। पूजन मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा सम्पन्न  करवाई गई ।

केन्द्रीय  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंदौर के महू में आयोजित सेना के कार्यकम में शामिल होने के लिए दो दिन के प्रवास पर थे इसी दोरान उन्होंने उज्जैन पहुँच कर बाबा के दर्शन भी किये , वही  सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी  सेना के कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे । अपने प्रवास के दूसरे दिन दोनों भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन पहुंचे। राजनाथ सिंह ने गर्भगृह में पूजन के बाद नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह प्रतिक चिन्ह भेंट करते हुए

दर्शन के पश्चात महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना अध्यक्ष का सम्मान करते हुए प्रतिक चिन्ह भेंड किया

Related posts

चन्द्रयान 05 के लिए केंद्र सरकार से मिली मंजूरी : चन्द्रयान 03 की तुलना में 10 गुणा भारी होगा चंद्रयान 05

jansamvadexpress

दीपावली पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन को दी क्रिकेट स्टेडियम की सौगात : विक्रम विश्व विद्यालय मैदान में बनेगा स्टेडियम

jansamvadexpress

फिर ट्रम्प ने भारत-पाक युद्ध पर दिया बयान : युद्ध में 5 जेट गिराए गए थे,किस देश के गिरे ये साफ नहीं

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token