Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

गबन कांड में जेल अधीक्षक उषा राज और फरार आरोपी रिपुदमन बनारस से गिरफ्तार

उज्जैन सेन्ट्रल जेल भेरुगढ़  में कर्हुमचारियों के भविष्एय निधि के  15 करोड़ रुपए के गबन कांड का मास्टरमाइंड जेल का सिपाही एवं जेल की अकाउंटेंट शाखा का प्रभारी रिपुदमन सिंह को उज्जैन पुलिस ने बनारस के पास से  गिरफ्तार किया है । उज्जैन एसपी ने इस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था । रिपुदमनसिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज पर भी मामला दर्ज कर उषा राज को भी गिरफ्तार कर लिया  है। उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने इस बात की पुष्टि की है दोनों को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा । अब इस पूरे गबन कांड का खुलासा होगा । इस गबन कांड में कौन-कौन मुख्य रूप से साथ में थे यह भी पता चलेगा ।

गबन कांड सामने आने के बाद 12-13 मार्च के बीच घर पर ताला लगा कर रिपुदमन परिवार सहित फरार हो गया था। पुलिस ने इसके खिलाफ कई धाराओं में मामले दर्ज किए थे। इसके घर को सील करते हुए उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने इस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। गबन कांड के आरोपी रिपुदमन सिंह को पुलिस टीम बनारस से गिरफ्तार कर उज्जैन लाई है । उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल के अनुसार पुलिस ने पूर्व जेल अधीक्षक उषाराज को भी गबन कांड का आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों से पूरे गबन कांड के मामले में सख्ती से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का मानना है कि अब जेल में हुए 15 करोड़ रुपए के गबन मामले का पूरी तरह से खुलासा हो जाएगा ।

Related posts

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : मंदिर प्रशासक के इस्तीफे और भाजपा विधायक और बेटे पर FIR की मांग

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज बाबा महाकाल के दर्शन कर पद भार संभालेंगे

Jansamvad Express Digital

कैमूर:PMKSY योजना में रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment