Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट में मौजूद थे कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल

नुई दिल्ली || तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 की रविवार रात चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइंस ने तकनीकी गड़बड़ी और खराब मौसम को इसकी वजह बताया।

एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार फ्लाइट ने 8:17 उड़ान भरी। इसे 10:45 बजे दिल्ली पहुंचना था।

फ्लाइट में मौजूद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने X पर लिखा- चेन्नई में जब इमरजेंसी लैंडिंग की पहली कोशिश हुई तो सामने (रनवे) दूसरा प्लेन खड़ा था। पायलट प्लेन को दोबारा हवा में ले गया और दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।

उन्होंने लिखा कि फ्लाइट में कई सांसद और कई अन्य यात्री सवार थे। फ्लाइट हादसे के बिल्कुल करीब पहुंच गई थी। एक बड़ा हादसा टला है। वहीं, वेणुगोपाल के दूसरा प्लेन रनवे पर होने की बात से AI ने इनकार किया।सोमवार सुबह वेणुगोपाल ने कहा- पायलट ने खुद अनाउंसमेंट करके कहा था कि रनवे पर दूसरा प्लेन है। अब एयरलाइन झूठ बोल रही है। मैंने इस मामले में DGCA से भी बात की है।

 

Related posts

दूसरी बार सांसद बने फिरोजिया , जीत के अपने ही रिकार्ड को किया ब्रेक

किसानो ने सेना की तरह की तेयारी , आज दिल्ली की और करेंगे कुच

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस का प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन : सीएम का जलाया पुतला , उज्जैन में पुतला दहन के दोरान विधायक परमार झुलसे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment