आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में लोगों की बढ़ती औसत उम्र चिंता का विषय है। परिवारों को कम से कम दो या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। आने वाले समय में जिनके दो या उससे ज्यादा बच्चे होंगे, वहीं स्थानीय निकाय चुनाव लड़ पाएंगे। राज्य सरकार इसके लिए जल्द ही कानून बनाएगी।
नायडू ने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां गांवों में सिर्फ बुजुर्ग ही बचे हैं। साउथ के राज्यों में फर्टिलिटी रेट लगातार गिरता जा रही है। देश में औसत प्रजनन दर जहां 2.1 है, वहीं साउथ स्टेट्स में यह आंकड़ा गिरकर 1.6 तक पहुंच गया है। CM ने कहा, पहले वह पॉपुलेशन कंट्रोल की बात करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023 की मानें तो 2011 में भारत में युवा आबादी की औसत उम्र 24 साल थी, जो अब 29 साल हो गई है। 2036 तक भारत में बुजुर्ग जनसंख्या का 12.5%, 2050 तक 19.4% तो सदी के अंत तक 36% होंगे।
फर्टिलिटी रेट क्या होती है समझे
फ़र्टिलिटी रेट यानी प्रजनन दर का मतलब है, एक महिला अपने जीवनकाल में जन्म देने वाले बच्चों की औसत संख्या. यह दर, जनसंख्या में खुद को प्रतिस्थापित करने के लिए ज़रूरी बच्चों की संख्या को बताती है. प्रजनन दर, आमतौर पर 15 से 49 साल की उम्र की महिलाओं पर आधारित होती है.
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) के मुताबिक, भारत में हर महिला औसतन दो या उससे ज्यादा बच्चे को जन्म देती है। हालांकि, इनमें से कई बच्चे ऐसे हैं जो 18 साल तक जीवित नहीं रहते। वहीं कुछ महिलाएं बच्चे पैदा नहीं कर पातीं।
आंध्र प्रदेश की वर्तमान जनसंख्या कितनी है?
| आन्ध्र प्रदेश | |
|---|---|
| • कुल | 49,577,103 |
| • दर्जा | 10़वां |
| • घनत्व | 308 किमी2 (800 वर्गमील) |
2011 की जनगणना के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में पुरुषों की संख्या महिलाओं से ज़्यादा थी: आंध्र प्रदेश की कुल जनसंख्या: 84,580,777, पुरुषों की संख्या: 42,442,146, महिलाओं की संख्या: 42,138,631, लिंगानुपात: 993
आंध्र प्रदेश की जनसंख्या के बारे में कुछ और जानकारीः
- आंध्र प्रदेश भारत का 10वां सबसे बड़ा राज्य है.
- 2011 की जनगणना के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की साक्षरता दर 67.35 प्रतिशत थी.
- आंध्र प्रदेश में सबसे ज़्यादा हिंदू धर्म को मानने वाले लोग हैं. इसके अलावा, मुस्लिम और ईसाई धर्म को मानने वाले लोग भी यहां रहते हैं.
- आंध्र प्रदेश में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तेलुगु है.

