Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बुर्ज खलीफा की उचाई से कैसे दिखता है दुबई का नजारा : देख कर आपका दिल खुश हो जाएगा

Viral Vedio _ Burj Khalifa Top View: इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों बुर्ज खलीफा से जुड़ा एक वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसे लोग बार-बार लूप में देखने को मजबूर हैं. दरअसल, वायरल हो रहे इस दिल छू लेने वाले वीडियो के जरिये बुर्ज खलीफा की इमारत से नीचे का नजारा दिखाया जा रहा है,

जिसे देखकर यकीनन आपका दिल भी खुश हो जाएगा. दुनिया की नजर में यह इमारत अपनी अद्वितीय बनावट और अद्भुत डिज़ाइन के लिए जानी जाती है. 828 मीटर (2,717 फीट) ऊंची और 163 मंजिला ऊंची इस इमारत से नीचे का नजारा वाकई देखने लायक है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by md Akib (@mdakib8879)

Burj khalifa की सबसे ऊपरी मंजिल पर चढ़कर शख्स ने दिखाया नजारा (Burj Khalifa Dubai video)

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘दोस्तों बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे बड़ी मंजिल है और सबसे ऊपर की मंजिल से नीचे का नजारा देखा तो ऐसा लगा.’ महज 18 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 32 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 1 लाख 41 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.

 

वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, ‘किसी को ऐसा लगा की दुबई की टॉप फ्लोर पर बारिश का भी असर नहीं होता होगा’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर बादल नहीं होता तो नीचे का नजारा देखने लायक नहीं रहता.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इतनी ऊपर तक आप गए कैसे? सीढ़ियों से, लिफ्ट से या फिर हेलिकॉप्टर से?’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘मैंने 3 साल दुबई में काम किया. बुर्ज खलीफा को देखना वाकई में अनोखा अनुभव है.’

Related posts

लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा ग्राम कसारी हरोड़, महिलाओ ने मटकी फोड़ी तो गांव के लोगो ने प्रभात फेरी निकाल पानी नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया

इंदौर में हाथी का तांडव! गुड़ खिलाने पहुंचे ऑटो चालक को सूंड से पटककर पैर से कुचला, CCTV Video आया सामने

Jansamvad Express Digital

नवोदय विधायल की सीट चयन परीक्षा के लिए आठ केंद्र के अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण

Leave a Comment