Jan Samvad Express Digital
Breaking News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयस्वास्थ्य और फिटनेस

होली के रंगों से छिन गया है ग्लो? इन होममेड फेस मास्क की लें मदद लगाएं चने और नींबू का फेस मास्क, कई प्रॉब्लम्स से भी मिलेगी निजात

त्वचा से जुड़े सुझाव : होली पर रंग खेलने के बाद कई बार स्किन काफी रफ एंड ड्राई हो जाती है. ऐसे में स्किन को स्पेशल केयर की जरूरत होती है. जिसके लिए आप चने और नींबू की मदद ले सकते हैं. बता दें कि रंग खेलना जितना मजेदार अनुभव होता है. उससे ज्यादा मुश्किल भरा काम होता है इसको छुड़ाना. जिसे अच्छी तरह से स्किन से रिमूव करने के चलते त्वचा में रूखापन भी आ जाता है. जिसको दूर करने के लिए आप चने और नींबू का फेस मास्क ट्राई कर सकते हैं और फेस पर निखार वापस ला सकते हैं.

दरअसल नींबू को विटामिन सी और साइट्रिक एसिड का बेस्ट सोर्स माना जाता है. वहीं विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर चना भी फेस का ग्लो बरकरार रखने में सहायक होता है. ऐसे में नींबू और चने का फेस मास्क ट्राई करके आप चेहरे पर इंस्टेंट निखार ला सकते हैं. तो आइए जानते हैं चने और नींबू का फेस मास्क बनाने के तरीके और इनके कुछ फायदों के बारे में.

चने और नींबू के फेस मास्क की सामग्री
चने और नींबू का फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच चने की दाल या काले चने ले लें. इसके अलावा 1 नींबू का रस निचोड़ लें. साथ ही 8-10 बूंद गुलाब जल और आधा चम्मच शहद भी लेकर रख लें.

चने और नींबू का फेस मास्क बनाने का तरीका
घर पर चने और नींबू का फेस मास्क बनाने के लिए चने को पानी में भिगोकर रख दें. अब रात भर फूलने के बाद चनों को पीसकर पेस्ट बना लें. वहीं चने की जगह आप चने के बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब इस पेस्ट में नींबू का रस, शहद और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिला लें. आपका फेस मास्क तैयार है. अब इसे 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें.

Related posts

भोपाल में BRTS को हटाने का निर्णय , मुख्यमंत्री ने नए प्लान का प्रजेंटेशन देखा

बच्चो की जान लेने वाली जहरीली सिरप की बिक्री पर मध्यप्रदेश में बेन : तमिलनाडु में भी कम्पनी के सभी प्रोडक्ट पर बेन लगा

दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भारी बवाल, कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘नाराजगी थोड़ी देर की है’

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page