Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमनोरंजनराष्ट्रीय

राजधानी दिल्ली का नोएडा बनता जा रहा नशे का अड्डा : कालेज के छात्र छात्राए सोसायटी को समझ रहे रेव पार्टी का सुरक्षित अड्डा

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटी  नोएडा सिटी दिन पर दिन  नशे का अड्डा बनती  जा रही  है. रेव पार्टी को लेकर नोएडा एक बार फिर से चर्चा में हैं. यहां के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र की हाईराइज सोसाइटियां दिल्ली-एनसीआर के नशेबाजों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन रही हैं. आए दिन रेव पार्टियां (Noida Rave Party) हो  रही हैं, इनमें बड़े-बड़े कॉलेजों के स्टूडेंट्स.शामिल होते हैं  सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. सोसायटी के एक फ्लैट में रेव पार्टी का आयोजन धड़ल्ले से किया जा रहा था. जिले की नामचीन यूनिवर्सिटीज के छात्र-छात्रा इस रेव पार्टी में शामिल थे. एक तो खुले आम नशाखोरी और दूसरी तरफ सोसायटी के लोगों के साथ बदतमीजी,

नशे में धुत छात्र छात्राओ  ने की सोसायटी के लोगो से अभद्रता

नशे की हालत में छात्र-छात्राओं ने सोसाइटी के लोगों के साथ जमकर अभद्रता की, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने थाने में कॉल कर इस मामले की शिकायत कर दी. जिसके बाद सेक्टर 126 पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जैसे ही फ्लैट में छापेमारी की, वहां का नजारा देखकर वह दंग रह गए.  बहुत ही कम उम्र के युवा नशे में पूरी तरह से धुत थे. अंदर तो रेव पार्टी चल रही थी. अधिकारियों का कहना है कि नशे में धुत छात्र-छात्राओं पर कड़ा एक्शन लिया जा रहा है. जल्द ही मामले में पूरी जानकारी साझा की जाएगी.

रेव पार्टी के नाम पर खुले रूप से हो रही अश्लीलता!

बताया जा रहा है कि इस पार्टी में एंट्री के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा रहा था. सिंगल और कपल दोनों ही एंट्री के लिए फीस भी अलग-अलग थी. सभी को रेव पार्टी की जानकारी भी व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ही दी जाती थी. जानकारी के मुताबिक सिंगल एंट्री 500 रुपए और कपल एंट्री फीस 800 रुपए थी. पार्टी में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं तेज आवाज में अश्लील गानों पर जमकर नाचते और मौज-मस्ती करते थे. इस तरह की पार्टियों में नशाखोरी के साथ ही अश्लीलता भी जमकर होती है, जिससे सोसायटी वाले परेशान हो जाते हैं.

पुलिस ने सुपरनोवा सोसायटी के फ्लैट में छापेमारी कर पार्टी वाली जगह से पुलिस ने शराब की बोतलें और हुक्का भी बरामद किया है. वहीं पकड़े गए लड़के-लड़कियों से पूछताछ की जा रही है.

Related posts

चुनाव आयोग के नोटिस के बावजूद भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष नड्डा ने दिया विवादित बयान

दिगंबर जैन महाकुंभ में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जैन साधुओं से लिया आशीर्वाद:भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों से समाज का कल्याण होगा

उज्जैन में कांग्रेस के वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर प्रेस वार्ता

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page