Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

नाबालिग के साथ गैंग रेप कर विडिओ बनाया फिर किया वायरल , पुलिस ने तीन युवक पर दर्ज किया मामला

राकेश शर्मा नागदा संवाददाता 

उज्जैन | मध्यप्रदेश में बेटिया सुरक्षित नही है और आरोपियों में कानून का कोई खोफ नहीं है यही कारण है की जिले में वारदाते थमने का नाम नही ले रही है , ताजा मामला उज्जैन जिले के नागदा तहसील के थाना बिडला ग्राम अंतर्गत आने वाले ग्राम लासुदिया नजिक का है यह एक नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही तीन नाबालिक लडको के द्वारा गैंग रेप किये जाने की घटना सामने आई है |

युवको ने नाबालिक लड़की के साथ पहले तो मारपीट की और उसके बाद उसे डरा धमका कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया , वही इतने से भी बात नही बनी तो दुष्कर्म करते हुए एक विडिओ भी बनाया जिसे सोशल मिडिया पर वायरल भी कर दिया , विडिओ जब गांव के लोगो तक पंहुचा तो गांव में हडकंप मच गया और तीनो लड़के भाग निकले |

वही लड़की ने पूरी घटना अपने परिजन के सामने रखी जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग के परिजन की शिकायत और नाबालिग के बयान पर तीनो लडको पर गैंग रेप की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया वही एक युवक को  गिरफ्तार भी कर लिया जबकि दो युवक अभी भी फरार है |

पुलिस शेष आरोपियों की भी जल्द गिरफ़्तारी की बात कर रही है |

Related posts

भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी के काफिले पर हमला, गाड़ी का काच फोड

jansamvadexpress

मध्यप्रदेश के कई जिलो में बारिश के आसार , छतीसगढ़ में भी बारिश को लेकर अलर्ट

jansamvadexpress

रील का नशा ऐसा की रेलवे ट्रेक पर दौड़ा दी थार : पुलिस को देख रिवर्स गाडी लेकर भागा युवक

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token