Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया महाकाल के दरबार में

उज्जैन || विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में रविवार को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शामिल हुए। दोनों ने नंदी हाल से भगवान महाकाल की भस्म आरती में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर पानी फेकने की घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। सिसोदिया ने कहा कि महाकाल से प्रार्थना की है कि बीजेपी और केंद्र सरकार को सबको सद्बुद्धि दे। बाबा ने व्यवस्था बनाई है की लोग चुनाव लड़ें, और जिसको जनता पसंद करे वो जीते। ।

कल भारतीय जनता पार्टी ने जो किया है उससे घृणित काम मैंने कभी नहीं देखा। अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली के लोकप्रिय नेता हैं। बहुत हिम्मत से केंद्र से लड़ते हुए दिल्ली के सारे काम करवाएं। इस तरह से सरकार उन्हें रास्ते से हटाने की कोशिश कर रही है कि तो ठीक नहीं है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए लड़ते रहे हैं। और हम लोग दिल्ली के लोगों के लिए आगे भी लड़ते रहेंगे।

Related posts

मोहर्रम के जुलुस में प्रतीकात्मक घोड़ा गिरने से बचा , जुलुस में भीड़ बनकर हुडदंग कर रहे युवको को पुलिस ने खदेड़ा

jansamvadexpress

मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार : भाटपचलाना पुलिस को मिली सफलता

jansamvadexpress

चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट में मौजूद थे कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token