Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्य

भाईदूज के अवसर पर वक्त गुरु सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज की विश्व के जिम्मेदारों से अपील

सभी जिम्मेदार एक जगह इक्कठा हो करके युद्ध के बजाय शांति का रास्ता निकाले तो रास्ता निकल आएगा

उज्जैन म.प्र वक़्त गुरु परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने दीपावली कार्यक्रम में उज्जैन आश्रम में दिए संदेश में बताया कि जहां लड़ाई हो रही और लड़ाई के लिए तैयार देशों के रहनुमओं से हम प्रार्थना करेंगे कि आप लोग शांति का रास्ता निकाल लीजिए और शांति के पथ पर चलिए जिससे जन-धन की हानि न हो।

विनाश के परिणामों से बचने की आवश्यकता

आदमी एक तरफ चले जाएं और दूसरी तरफ का नुकसान हो जाए, जमीन न रह जाए, गड्ढा बन जाए, रहने के लिए मकान न रह जाए, जरूरत की चीजें बाजारों में जहां मिलती हैं, वह न रह जाए, मनुष्य के फायदे के लिए जो जानवर बनाए गए, यह न रह जाए तो आदमी क्या खाएगा? कहां रहेगा? क्या करेगा? इसको सोचने की जरूरत है। धन-सम्पत्ति की भी हानि होगी तो आदमी जान बचाने पर भी सुखी नहीं रह सकता। इसलिए दोनों चीजे इस वक्त पर बचाना जरूरी है।

विश्व युद्ध की रूपरेखा बनाने वालो को बुला करके शांति का रास्ता निकाले तो रास्ता निकल आएगा नहीं होगा विनाश

और उन्हीं देश के लोगों को, जो जिम्मेदार लोग हैं, बुला करके, बैठा करके बात करें। जो इस समय पर लड़ाई करके विश्व युद्ध की रूपरेखा बनाने के लिये कमर कस करके तैयार हैं, उनको बुला करके, जिम्मेदार लोग रास्ता निकाले तो रास्ता निकल सकता है नहीं तो विनाश काले विपरीत बुद्धि। बुद्धि विपरीत हो जाएगी फिर विनाश होगा।

Related posts

ऑस्ट्रियाई चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की भारत यात्रा पर भारत-ऑस्ट्रिया व्यापार मंच का आयोजन

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को भेजा चार पन्नों का जवाब

रामकी एनवायरो फैक्ट्री में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा जलाना शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment