Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपना 92वां स्थापना दिवस: 21 साल के बाद चेन्नई में फ्लाईपास्ट और एरियल डिस्प्ले शो

भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपना 92वां स्थापना दिवस मनाने वाली है। इससे पहले 6 अक्टूबर को चेन्नई के मरीना बीच पर एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस शो में राफेल, सूर्यकिरण और सारंग समेत 72 एयरक्राफ्ट करतब दिखाएंगे। 4 अक्टूबर को एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल भी की गई।

एयर वाइस मार्शल के प्रेमकुमार के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी में हैं। इसलिए इस कार्यक्रम को बड़े मरीना बीच पर रखा गया है। शो को देखने के लिए 15 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

शो में एडवांस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड, और डकोटा और हार्वर्ड जैसे हैरिटेज एयरक्राफ्ट के भी शामिल होने की संभावना है।

21 साल के बाद चेन्नई में कोई फ्लाईपास्ट और एरियल डिस्प्ले शो हो रहा है। भारतीय वायुसेना तीसरी बार स्थापना दिवस पर होने वाला एयर शो दिल्ली से बाहर आयोजित कर रही है। पिछले साल यह शो 8 अक्टूबर 2023 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम क्षेत्र में हुआ था। 2022 में इसे चंडीगढ़ में रखा गया था।

 

एयरफोर्स डे से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि भारत को सैन्य उपकरण बनाने के मामले में टेक्नोलॉजी और स्पीड के मामले में चीन से आगे निकलने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा था कि वायुसेना का लक्ष्य स्वदेशीकरण कार्यक्रम के तहत 2047 तक अपने सभी हथियारों का प्रोडक्शन भारत में ही करना है।

Related posts

भोपाल के बाद अब इंदौर में BRTS को हटाने का काम शुरू : शुक्रवार देर रात निगम की टीम ने चलाया बुलडोजर

jansamvadexpress

कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष खरगे ने गृहमंत्री को लिखा पत्र , राहुल गाँधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

jansamvadexpress

मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात को मौत

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token