Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल लोक स्मार्ट पार्किंग में चोरों ने दिखाई स्मार्टनेस, ले उड़े बाइक, वारदात CCTV में कैद

महाकाल मंदिर की स्मार्ट पार्किंग में भी अब गाड़ियां चोरी होने लगी हैं। चोर बेखौफ होकर पार्किंग में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार सुबह महाकाल मंदिर की आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारी की गाड़ी तीन बदमाश ले गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। मंगलवार को महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

कैमरों में कैद हुई वारदात को अंजाम देने वालो की तस्वीर

महाकाल मंदिर के आउटसोर्स कर्मचारी गोपाल परिहार सोमवार सुबह अपनी बाइक क्रमांक MP-13-EN 6342 नीलकंठ द्वार के पास स्मार्ट पार्किंग पर खड़ी कर मंदिर में चले गए। सुबह करीब 7.45 बजे दो युवकों ने एक के बाद एक गाड़ियों के लॉक तोड़ने की कोशिश की। परिहार की गाड़ी का लॉक टूटा नहीं, तो उन्होंने अपने अन्य साथी को बुलाकर बाइक का लॉक तोड़ दिया। जिसके बाद सुरक्षित मानी जाने वाली स्मार्ट पार्किंग से तीनों बदमाश आसानी से बाइक चोरी कर ले गए।

Related posts

मलखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएफआई) के राष्टीय अध्यक्ष बने गेहलोत: उज्जैन को मिला सम्मान

Jansamvad Express Digital

इंजिनियर के परिवार को कोर्ट के माध्यम से मिला दो करोड़ का बीमा ,दो साल पहले इंजिनियर की हुई थी हादसे में मौत

आम आदमी पार्टी ने मनाया कबीर प्रकटोत्सव

Leave a Comment