Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

गोरेगांव में 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग 7 की मौत 30 से ज्यादा झुलसे

गोरेगांव: महाराष्ट्र के गोरोगांव में शुक्रवार सुबह G+5 बिल्डिंग के लेवल 2 भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। आग की चपेट में आने से 39 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में 30 से ज्यादा बाइक और 4 कारें भी आग की चपेट में आ गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि इस हादसे में अब तक घायल हुए कुल 46 लोगों में से 7 की मौत हो चुकी है और 39 का इलाज एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। अन्य निजी अस्पतालों से विवरण की प्रतीक्षा है जहां घायलों को ले जाया गया था।

शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। पुलिस और दमकर विभाग के कर्मियों ने बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचा। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से लोग विभिन्न मंजिलों में फंसे हुए थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया।

Related posts

बारिश के पहले जीर्ण शीर्ण मकानों को चिन्हित कर गिराएगी प्रशासन की टीम

उत्तरप्रदेश उपचुनाव से कांग्रेस की दुरी : सभी 09 सीट पर सपा ने प्रत्याशी उतारे

Jansamvad Express Digital

सुप्रीम कोर्ट रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट: मुकाबला NDA के सीपी राधाकृष्णन से

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment