Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उज्जैन हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत, शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में होंगे शामिल

उज्जैन नासिर बेलिम || मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सपत्निक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने उज्जैन पहुंचे। उज्जैन के स्थानीय हेलीपेड में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, महिदपुर विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.सत्यनारायण जटिया, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, श्री सतीश मालवीय सहित सर्वश्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी, पूर्व सभापति श्री सोनू गेहलोत, विशाल राजौरिया, इकबाल सिंह गांधी, शिवेंद्र तिवारी, दिनेश जाटवा मौजूद थे। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री संदीप यादव, पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री अनिल कुशवाह, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, अपर कलेक्टर श्री मृणाल मीना भी मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर सूर्य देव को दिया अर्ध्य,विक्रम नव वर्ष आरंभ पर प्रदेश वासियों को दी शुभ कामनाएं

ट्रंप ने फोर्ट हूड हमलावर निदाल हसन को फायरिंग स्क्वाड से मौत की सजा को दी मंजूरी, 1961 के बाद पहली सैन्य फांसी

गुजरात के सुरत और झारखण्ड के देवघर में गिरी बिल्डिंग , सूरत में 7 लोगो की मौत देवघर में 5 घायल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment