Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

वर्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा को गोल्ड पाकिस्तान के नदीम को सिल्वर मिला

दिल्ली | देश के खिलाडी ने एक बार फिर भारत का नाम वर्ड स्तर पर रोशन करने का काम किया है एक बार फिर भारत के खाते में गोल्ड मैडल आया है , भारतीय खिलाड़ी  नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में  गोल्ड मेडम जीता है ,इवेंट के 40 साल के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय ने गोल्ड  मेडम हासिल किया है , जबकि पाकिस्तान के नदीम को सिल्वर मेडल हाथ लगा है|

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार देर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने 88.17 मीटर के अपने बेस्ट एफर्ट के साथ गोल्ड जीता। यह चैंपियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में 19 अगस्त से 27 अगस्त तक खेली गई।

25 साल के नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियन में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल यूजीन में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था, जिसे उन्होंने इस बार गोल्ड में बदला। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सिल्वर जीता। उन्होंने 87.82 मीटर का बेस्ट एफर्ट निकाला। यह चैंपियनशिप 1983 से हो रही है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह भारत का ओवरऑल तीसरा मेडल है।

नीरज की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। कहा, ‘प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न सिर्फ एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में उन्हें उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है।’

पाकिस्तान के नदीम से नीरज को कड़ी चुनौती
फाइनल इवेंट में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा को अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम से कठिन चुनौती मिली। हालांकि, नदीम कभी नीरज से आगे नहीं निकल सके।

Related posts

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट से इमरान खान को राहत , परिवार से मिलने की इजाजत के साथ रिहा करने के आदेश

Jansamvad Express Digital

“शतक : संघ के 100 वर्ष“ फिल्म  प्रत्येक नागरिक को देखना चाहिए: मुख्यमंत्री

लाहौल स्पीति में भारी बारिश जारी, जनजीवन प्रभावित

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment