Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बैंकॉक से आ रहा विमान हुआ क्रेश : 100 से अधिक यात्रियों की मौत

साउथ कोरिया में रविवार को बैंकॉक से आ रहा जेजू एयर का विमान मुआन एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक विमान में 181 लोग सवार थे। इनमें 175 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर थे। अब तक 120 शव बरामद किए जा चुके हैं।

रेस्क्यू टीम ने जानकारी दी है कि 2 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। बाकी 59 यात्रियों में से कई के मारे जाने की आशंका जताई गई है।

हादसा भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:37 बजे (लोकल टाइम सुबह 9:07 बजे) हुआ। प्लेन मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। उसी समय लैंडिग गियर में खराबी का पता चला। इस वजह से उसके पहिए खुलकर नीचे नहीं आए।

पहिए न खुलने पर विमान की इमरजेंसी में बैली लैंडिंग कराई गई। इसमें प्लेन की बॉडी सीधे रनवे से टकराती है। इस दौरान विमान रनवे पर फिसलता हुआ एयरपोर्ट की बाउंड्री वाल से जा टकराया। टकराते ही विमान में तेज धमाका हुआ और वह आग का गोला बन गया।

हादसे के बाद एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं। यहां सभी लोकल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

Related posts

राज्यसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र में महज 39.17% रही उत्पादकता

Jansamvad Express Digital

उज्जैन जीएम  के दौरे के दौरान रेलवे के DRM  की तबियत बिगड़ी निजी अस्पताल में उपचार जारी 

Jansamvad Express Digital

महाकाल मंदिर में न्यू इयर के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था , प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए चलती भस्म आरती और प्रथक कतार की व्यवस्था बनाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page