Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

शीतकालीन सत्र में संसद में पेश होगा वन नेशन वन इलेक्शन बील : केन्द्रीय केबिनेट से मिली मंजूरी

नई दिल्ली | केंद्र की मोदी सरकार  देश में एक साथ चुनाव कराने की अपनी योजना को अमल में लाने के लिए काम कर रही है , इसको लेकर सरकार द्वारा 3 विधेयक लाए जाने की संभावना है, जिनमें दो संविधान संशोधन से संबंधित होंगे।

प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों में से एक स्थानीय निकाय चुनावों को लोकसभा और विधानसभाओं के साथ कराए जाने से संबंधित है। इसके लिए कम से कम 50% राज्यों के अनुसमर्थन की आवश्यकता होगी।

‘एक देश, एक चुनाव’ योजना के साथ आगे बढ़ते हुए, सरकार ने इस महीने की शुरुआत में देशव्यापी सहमति बनाने की कवायद के बाद चरणबद्ध तरीके से लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के लिए एक साथ चुनाव कराने की उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया।

क्या है तीन संविधान संसोधन बिल

 01 : पहला संविधान संशोधन विधेयक- लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का प्रावधान करने से संबंधित होगा। इसमें विधानसभाओं को भंग करने और ‘एक साथ चुनाव’ शब्द को शामिल करने के लिए अनुच्छेद 327 में संशोधन करने से संबंधित प्रावधान भी हैं। इस को 50% राज्यों द्वारा अनुसमर्थन की आवश्यकता नहीं होगी।

02 : दूसरा संविधान- स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोगों के परामर्श से निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर सूची तैयार करने से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों में संशोधन करने का प्रस्ताव करेगा।

02 : तीसरा संशोधन- यह बिल केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित तीन कानूनों के प्रावधानों में संशोधन करने वाला एक सामान्य विधेयक होगा।

देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को 18 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। बिल शीतकालीन सत्र यानी नवंबर-दिसंबर में संसद में पेश किया जाएगा।

Related posts

उज्जैन त्रिवेणी शनि मंदिर पर शानिचारी अमावस्या पर दिखा आस्था का जनसैलाब : श्रधालुओ ने स्नान के बाद किए शनि देव के दर्शन

Jansamvad Express Digital

 छतीसगढ़ के  मुख्यमंत्री साय  से केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने की  मुलाकात

Jansamvad Express Digital

रोजगार के अवसर बढ़ाने उद्योगों की श्रृंखला स्थापित की जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

Leave a Comment