Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामा : कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल ने लगाए जय भीम के नारे

संसद के शीतकालीन सत्र का आज बुधवार को 18वां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में अंबेडकर के अपमान को लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने सदन में जय भीम के नारे लगाए। जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस और अन्य विपक्ष के सांसदों का आरोप है कि, गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है। एक दिन पहले मंगलवार का राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह संविधान पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, अगर वे (कांग्रेस) अंबेडकर का नाम जितनी बार लेते, उतनी बार भगवान का नाम लेते तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिलती।

गृह मंत्री के बयान के खिलाफ कांग्रेस सांसदों ने संसद के गेट पर प्रदर्शन किया। उधर केंद्रीय मंत्री अुर्जन राम मेघवाल ने लोकसभा में कहा कि, कांग्रेस का अपमान करने का इतिहास रहा है, आज ये ढ़ोंग कर रहे हैं।

Related posts

जनजातीय समुदाय की प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

Jansamvad Express Digital

4 जुलाई से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में रहेगा प्रवेश प्रतिबंधित ,सावन भादो माह को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति का निर्णय

Jansamvad Express Digital

मध्‍य प्रदेश विधानसभा में विधायकों को आइपैड पर उपलब्ध होगा बजट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment