Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

साल में एक बार महाशिवरात्रि के दुसरे दिन यानी आज के दिन होती है दोपहर 12 बजे भस्म आरती , दुल्हे की तरह सजे महाकाल

उज्जैन |  महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भगवान महाकाल दूल्हा रूप में दर्शन दे रहे हैं। शनिवार सुबह 4 बजे भगवान महाकाल का सवा मन फूलों और सप्त धान का सेहरा सजाया गया है। उन्हें दूल्हे के रूप में श्रृंगारित किया गया है। इससे पहले भगवान महाकाल को सप्त धान का मुखौटा, स्वर्ण त्रिकुंड, कुंडल, चांदी का छत्र और नए वस्त्र धारण कराए गए। सुबह 6 बजे सेहरा आरती हुई। इस दौरान करीब सवा लाख बिल्व पत्र भी अर्पित किए।

बाबा महाकाल की भस्म आरती साल में एक बार दोपहर 12 बजे होती है। आज पहली बार ऐसा होगा, जब आम भक्तों को भी दोपहर की भस्म आरती के चलायमान दर्शन मिल सकेंगे। महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि सभी को कार्तिकेय मंडपम से प्रवेश और दर्शन मिलेंगे।

इससे पहले महाशिवरात्रि पर गुरुवार की रात ढाई बजे भगवान महाकाल मंदिर के पट खुले। शनिवार रात 10.30 बजे तक लगातार 44 घंटे भगवान महाकाल के दर्शन हो सकेंगे। शुक्रवार रात 10 बजे तक 7.35 लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर लिए थे।

दोपहर में भगवान महाकाल का सेहरा उतार कर साल में एक बार होने वाली भस्म आरती की जाएगी। दोपहर 12 बजे से भस्म आरती हुई । मंदिर प्रशासन इस बार दोपहर की भस्म आरती के दौरान सामान्य श्रद्धालुओं को भी दर्शन करने का अवसर दे रहा है।

भस्म आरती के समय चलायमान व्यवस्था के तहत श्रद्धालु निरंतर चलते हुए कार्तिकेय मंडपम से दर्शन कर निर्गम द्वार की ओर जाएंगे। मंदिर प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालुओं को महज 40-45 मिनट में दर्शन कराए जा रहे हैं।

Related posts

सलमान खान को धमकी देने और फिरोती की मांग करने वाला गिरफ्तार : सलमान खान की बड़ी सुरक्षा

Jansamvad Express Digital

Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनी मिस वर्ल्ड 2026, वियतनाम में रचा इतिहास

Jansamvad Express Digital

भोपाल- हमने हर काल में आई चुनौतियों का सामना स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की ताकत से किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment