उज्जैन | भारतीय फिल्म अभिनेत्री वाणी कपूर और साउथ की एक्ट्रेस राशि खन्ना ने मंगलवार को उज्जैन पहुच कर बाबा महाकाल के दर्शन किए। दोनों अभिनेत्री तड़के 3 बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं। प्रातकाल होने वाली भस्म आरती में शामिल हुईं।
नंदी हॉल में दो घंटे तक बैठकर महाकाल के दर्शन किए, शिव जाप करती रहीं। आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दोरान अभिनेत्रियों ने कहा की उन्हें उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर बहुत अच्छा लगा और आगे भी आते रहेंगी |
