Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

चुनावी संग्राम का आखरी दौर 8 राज्यों की 57 सीट पर 01 जून को मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 अपने आखिरी और अंतिम पड़ाव की तरफ है। 1 जून को 8 राज्यों की 57 सीटों (10.50 प्रतिशत)के लिए मतदान होगा। एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिए यही दौर अंतिम और यही दौर भारी रहने वाला है। जिन राज्यों में चुनाव होना है उसमे बिहार उत्तर प्रदेश जैसे राज्य भी शामिल है जिसमे पिछली बार  2014 में सभी पर क्लीन स्वीप किया था जबकि एनडीए के पास 2019 में बिहार की 8 सीटों में जहां सभी (5 भाजपा, 3 जदयू) उसके पास थी, वहीं उत्तर प्रदेश की 13 सीटों में से 11 (9 भाजपा, 2 अपना दल(एस)) पर उसे सफलता मिली थी।

अब  2024 में सफलता मिली तो 9 सीट पर भाजपा और एक पर अपना दल(1) हैट्रिक लगाएगा। वहीं इंडिया गठबंधन का सिक्का चला तो उत्तर प्रदेश और बिहार में आखिरी चरण की 21 सीटों उसका खाता खुल जाएगा।

उत्तर प्रदेश में इसलिए भी अहम है सातवां चरण

भाजपा के लखनऊ स्थित मुख्यालय में आईटी सेल के नेता के मुताबिक सातवें चरण में मुकाबला दिलचस्प होगा। सूत्र का कहना है कि 13 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें 65 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 65 में 43 विधानसभा क्षेत्र से 2022 में भाजपा के विधायक जीते हैं। 11 विधानसभा में सपा,02 में अपना दल(एस),04 पर सुभासपा और 03 पर निषाद पार्टी के विधायक हैं। सूत्र का कहना है कि एनडीए के घटक दलों को जोड़ लिया जाए तो 52 विधानसभा पर एनडीए को जीत मिली है। समाजवादी पार्टी के सचिव सुशील दूबे भी चुनावी सर्वेक्षण और चुनावी गणित पर चार्ट तैयार कर रहे हैं। सुशील दूबे का कहना है कि जमीनी लड़ाई को समझना होगा। 2022 में चार दल लड़े थे। सपा, रालोद के साथ लड़ी थी। इस बार कांग्रेस है और उसका पूर्वांचल में भी वोट है। देखते जाइए, सभी आंकड़ेबाजी धरी की धरी रह जाएगी।

2019 में छवें चरण तक भाजपा के पास 486 में थी 278 सीट
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे पर गौर करें तो छठवें चरण तक 486 सीटों के चुनाव हो चुके हैं। इनमें से 278 सीट भाजपा के पास थी। इसलिए 7 वें चरण का खासा महत्व है। इस चक्रव्यूह को तोडऩे के बाद भाजपा 2019 के आधार पर 300 सीटों को पार कर पाएगी। हालांकि इस बार भाजपा का नारा 370 सीटों के पार का और एनडीए के 400 सीटों के पार का है। भाजपा के उ.प्र. के पूर्व महासचिव कहते हैं कि 400 पार तो एक चुनावी पारा था। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने खुद एक टीवी के इंटरव्यू में स्पष्ट कर दिया है। सूत्र का कहना है कि 7वें चरण में भाजपा और एनडीए अच्छा प्रदर्शन कर रही है और लोकसभा चुनाव 2024 में 325 आस पास अकेले भाजपा की सीटें आने का अनुमान है।

Related posts

मास्टर प्लान को लेकर सरकार का यूटर्न ,फिर बदला जाएगा प्लान

देवास एनएसयूआई कार्यकर्ता ने रोड पर फूल बरसा कर किया विरोध प्रदर्शन

Jansamvad Express Digital

हरदा हादसे के बाद जिला प्रशासन अलर्ट:लाइसेंस समाप्त के बाद भी पटाखा दुकान हो रही संचालित

Leave a Comment