Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ईरान ने अमेरिका के 2 फाइटर जेट्स मार गिराए: साथ ही 2 रेस्क्यू हेलिकॉप्टर पर किया अटैक

नई दिल्ली || ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका के दो लड़ाकू विमान गिराने का दावा किया है। इनमें एक F-35 फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गिरने वाला पहला फाइटर जेट F-35 नहीं बल्कि F-15E है।

वही दूसरा A-10 एयरक्राफ्ट किसी तरह कुवैत के हवाई क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां पायलट ने इजेक्ट कर लिया। पायलट सुरक्षित है, लेकिन विमान कुवैत में क्रैश हो गया। दो अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर, जो रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे थे, उन पर भी ईरान ने हमला किया, लेकिन उनमें सवार सैनिक सुरक्षित हैं।एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार F-15E फाइटर जेट्स के एक पायलट को ईरान से रेस्क्यू कर लिया है जबकि एक और पायलट की तलाश में ऑपरेशन चला रहा है।

वहीं, ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट गिराए जाने की घटना से दोनों देशों के बीच बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रम्प ने कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं। हम युद्ध में हैं।” ट्रम्प ने यह बात NBC से एक फोन इंटरव्यू में कहीं।

Related posts

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मकान ढह गए : एक महिला की मौत

Jansamvad Express Digital

खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके की हत्या की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Jansamvad Express Digital

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाई होली:भस्मारती में उड़ा हर्बल गुलाल, चंद्र ग्रहण के कारण बदला भोग का नियम; खुले रहेंगे पट

Leave a Comment