Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

त्योंथर में ‘विंध्य विकास संकल्प’ सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की अस्पताल, आईटीआई और रिवर कॉरिडोर सहित कई घोषणाएं

मध्य प्रदेश / रीवा || मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा जिले के त्योंथर में ‘विंध्य विकास संकल्प’ सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विंध्य क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा की। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास यज्ञ चल रहा है। विकास का यह कारवां अब रूकेगा नहीं, बल्कि और तेजी से यूं ही चलता रहेगा। विंध्य के विकास में सरकार कोई कसर नहीं रखेगी और हम सब मिलकर विकास परियोजनाओं के जरिए इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे। उन्होंने ने विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए त्योंथर के सिविल अस्पताल को 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेडे करने, त्योंथर में आईटीआई का निर्माण और तमस नदी के तट पर रिवर कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, किताबें, साइकिल, लैपटॉप, स्कूटी और स्कॉलरशिप प्रदान कर प्रदेश के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित कर रही है।

Related posts

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर में भारत आएंगे

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में कॉलेज चलो अभियान का आयोजन

Jansamvad Express Digital

हार के बाद रोहित भावुक, सिराज को साथियों ने संभाला:कोहली निराश दिखे,अनुष्का ने गले लगाया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment