Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
अंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का कार्यलय बनकर तेयार : जल्द मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

उज्जैन | मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा धार्मिक नगरी उज्जैन में धर्मस्व विभाग शुरू करने के आदेश के बाद अब विभाग की बिल्डिंग शिफ्टिंग कार्य पूरा होने जा रहा है , उज्जैन के कोठी रोड स्थित सिंहस्थ मेला कार्यकल / स्मार्ट सिटी कार्यलय की बिल्डिंग में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालन किया जाएगा

इसका उद्घाटन सीएम मोहन यादव 5 अगस्त को करेंगे। अब मध्य प्रदेश के सभी बड़े मंदिरों का संचालन यहीं से होगा। साथ ही संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का कार्यालय भी उज्जैन से ही संचालित होगा। फिलहाल विभाग का सालाना बजट 115 करोड़ रुपए है।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का कार्यालय स्मार्ट सिटी कार्यालय के परिसर में लगेगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कार्यालय को बनाया गया है, जिसमें 2 मीटिंग हाल, 8 रूम और लॉबी भी है। इसमें संचालक के पद पर उज्जैन संभाग के संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, संयुक्त संचालक एक, उप संचालक एक, दो सहायक संचालक, सहायक यंत्री एक, लेखा अधिकारी एक, अधीक्षक एक, उपयंत्री, सहायक ग्रेड 1 अधिकारी एक, सहायक ग्रेड 2 एक पद, सहायक ग्रेड 3 के दो पद, स्टेनो एक, टाइपिंग स्टेनो एक, ऑपरेटर एक और प्यून 6 का पद रहेगा।

सभी अधिकारी कर्मचारी जो की भोपाल में पदस्थ थे वे उज्जैन आ गए है। भोपाल ऑफिस से जरूरी सामान भी उज्जैन कार्यालय में शिफ्ट हो चुका है। कार्यालय के लिए नया फर्नीचर मंगवाया गया है। रंगरोगन के बाद दोनों फ्लोर से संभावित 5 अगस्त से ये संचालित होना शुरू हो जाएगा।

Related posts

नागदा को जिला बनाने के लिए पूर्व सरकार का पारित प्रस्ताव आज भी विधि मान्य – त्रिवेदी

Jansamvad Express Digital

आज शाम थम जाएगा चुनावी शोरगुल

Jansamvad Express Digital

पीएम नरेंद्र मोदी झाबुआ से करेंगे लोकसभा चुनाव का आगाज , 11 फ़रवरी को मोदी का संभावित एमपी दौरा

Leave a Comment