Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

नवरात्रि पर्व की अष्टमी पर उज्जैन पहुंचे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सुंदर ने किया गरबा

उज्जैन || नवरात्रि पर्व की अष्टमी पर मंगलवार रात को लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुंदर का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी उज्जैन पहुंचे। वे इंदौर रोड स्थित पार्क पैलेस होटल में आयोजित सिंधी समाज के गरबा पंडाल में शामिल हुए। गरबा आयोजन में मयूर वकानी ने मंच से गरबों का आनंद लिया और फिर खुद भी गरबा करने के लिए मंच से नीचे उतर आए। उन्होंने युवतियों, बच्चों और महिलाओं के साथ लगभग आधे घंटे तक गरबा किया।

गरबे के बाद मयूर वकानी ने दर्शकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए जेठालाल और सुंदर के बीच के कुछ मजेदार किस्से और लोकप्रिय डायलॉग सुनाए, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों को खूब हंसी आई। इस दौरान मयूर वकानी के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, उन्होंने किसी को निराश नहीं किया और सभी के साथ आत्मीयता से तस्वीरें खिंचवाईं।

Related posts

मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर सूर्य देव को दिया अर्ध्य,विक्रम नव वर्ष आरंभ पर प्रदेश वासियों को दी शुभ कामनाएं

jansamvadexpress

भोपाल नगर निगम स्क्रेप व्यापारियों को ऑनलाइन जोड़ने की तेयारी में

jansamvadexpress

हरियाणा में चलती मालगाड़ी से कंटेनर गिरे:3 किमी रेलवे ट्रैक टूटा; दिल्ली-अमृतसर पैसेंजर, 2 एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें रद्द; 38 डायवर्ट की

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token