Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सीधी में पुलिस टीम पर हमला, NDPS आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश

  • – छुहिया घाटी में 4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग, बेसबॉल बैट से किया हमला
  • – AK-47 से लैस 8 पुलिसकर्मियों के कब्जे से आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाया

सीधी/रामपुर नैकिन। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में दिनदहाड़े पुलिस टीम पर हमले की बड़ी वारदात सामने आई है। रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे 4 गाड़ियों में सवार बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी और NDPS के आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार ओडिशा पुलिस NDPS मामले में आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। पुलिस टीम में AK-47 और पिस्टल से लैस 8 जवान शामिल थे। जैसे ही टीम छुहिया घाटी से गुजर रही थी, बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया।

ओडिशा पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने 3 राउंड फायरिंग की और बेसबॉल बैट से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इस दौरान वे आरोपी आदित्य मिश्रा को जबरन छुड़ाकर ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही सीधी एसपी संतोष कोरी मौके पर पहुंचे और जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमले में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार बदमाशों की गाड़ियां मैहर जिले की ओर गई हैं। छुहिया घाटी सहित आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर सर्चिंग तेज कर दी गई है।

Related posts

खबर का असर: बड़ौद यात्री प्रतीक्षालय के सामने से हटी अवैध पार्किंग, साफ-सफाई से यात्रियों को राहत

Jansamvad Express Digital

इन्तजार की घडी ख़त्म टनल से बाहर आए सभी 41 मजदुर सफल हुआ रेस्क्यू आपरेशन

Jansamvad Express Digital

दिल्ली प्रदूषण प्रदर्शन: 8 छात्रों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

Leave a Comment