Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की ग्यारंटी को लेकर किसान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : विधानसभा बजट के पहले दिन होगा घेराव

भोपाल || मध्यप्रदेश  विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन किसान कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। भोपाल के रंगमहल चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता इकट्ठा होने लगे है, जहां से रैली के रूप में रोशनपुरा चौराहा होते हुए विधानसभा की ओर कूच करेंगे।

मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि, भाजपा 2023 के चुनाव से पहले जो संकल्प पत्र जारी किया था, जिसे उन्होंने “मोदी गारंटी” नाम दिया था, उसमें किसानों से कई वादे किए गए थे। लेकिन, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है, चाहे वह 2700 रुपए में गेहूं खरीदने का वादा हो, 3100 रुपए में धान, 450 रुपए में गैस सिलेंडर, या फिर 3000 रुपए लाड़ली बहनों को देने का वादा-संकल्प पत्र का एक भी वादा इन्होंने पूरा नहीं किया है।

Related posts

विक्रमोत्सव 2023: IFFAS पौराणिक फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह का तीसरा दिन विदेशी फिल्मों में भी दिखी भारतीय संस्कृति की विरासत

सचिन शर्मा होंगे उज्जैन के नए एसपी , सत्येन्द्र कुमार शुक्ल होंगे अब खंडवा एसपी

उज्जैन गरोठ हाइवे ब्रिज पर ट्राला डिवाइडर में घुसा , चालक की मौत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment