Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल गर्भगृह में जबरन प्रवेश मामला : विधानसभा में पहुंचे शुक्ला ने मीडिया से कहा में बेटे के साथ हूँ , इधर संगठन ने किया गोलू शुक्ला को तलब

भोपाल/इंदौर/उज्जैन ||  उज्जैन के महाकाल मंदिर में जबरन गर्भगृह में प्रवेश करने और कर्मचारियों से विवाद करने के मामले गोलू शुक्ल का विवादित बयां सामने आया है मंगलवार सुबह विधानसभा पहुंचे विधायक गोलू शुक्ला से जब मीडिया ने बेटे के उज्जैन मंदिर में किए गए विवाद पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- मैं अपने बेटे के साथ हूं। इस बयान के बाद गोलू शुक्ला को पार्टी संगठन ने तलब कर लिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने गोलू शुक्ला को बेटे द्वारा किए गए विवाद के बाद दिए गए बयान पर नाराजगी जाहिर की।

देवास के माता मंदिर के बाद अब उज्जैन के महाकाल मंदिर में  जबरदस्ती घुसे गर्भगृह में

विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा पिछले रविवार की रात उज्जैन पहुंची थी। सावन के दूसरे सोमवार तड़के करीब ढाई बजे भस्म आरती के पट खुलने के बाद गोलू शुक्ला अपने समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। बेटा रुद्राक्ष भी साथ था। मंदिर प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि परमिशन सिर्फ गोलू शुक्ला को दी गई थी।

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष जबरन घुस गया। इस दौरान मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने उसे रोकने की कोशिश की, तो रुद्राक्ष ने उसे धमकाया। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला भी मौजूद थे। दोनों ने करीब 5 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इससे पहले देवास की माता टेकरी पर भी गोलू शुक्ला के बेटे द्वारा जबरन मंदिर में प्रवेश करने और पुजारी से विवाद करने का मामला सामने आया था , जिसके बाद पुजारी की शिकायत पर कोतवाली थाने में विधायक पुत्र पर मामला दर्ज हुआ था |

Related posts

Viral Vedio कार से जा रहे दो युवको ने सायकल सवार को रोका और जो किया आप सोच नहीं सकते

एमपी के 32वें DGP होंगे कैलाश मकवाना : महाकाल लोक भ्रष्ट्राचार की जाँच करने वाले मकवाना अब प्रदेश के DGP

Jansamvad Express Digital

इंदौर में रविवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment