Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रहेंगे उज्जैन , शहर में करेंगे रोड शो

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन दौरे पर रहेंगे। वे विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शहर में रोड शो भी निकालेंगे। CM करीब 7 घंटे शहर में रहेंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत आज दोपहर तीन बजे उज्जैन के दशहरा मैदान से होगी। कार्यक्रम में दो हितग्राहियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संवाद भी करेंगे। यात्रा शहर और हर पंचायत में जाएगी। 10 हजार की आबादी पर एक कार्यक्रम होगा।

वहीं, दशहरा मैदान से छत्री चौक तक होने वाले रोड शो के लिए रास्ते में जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं। रोड शो के लिए शहर में कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।

Related posts

नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के तहत शनिवार को चिराखन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

सहारा श्री के झांसे में आई भोलीभाली जनता को अब तक नही मिली राहत , उपभोक्ताओ ने खोला मोर्चा सहारा के एजेंटों को बनाया गधा खिलाएं गुलाब जामुन

Jansamvad Express Digital

राष्ट्रपति मुर्मु आज जमशेदपुर में दो प्रमुख कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment