Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएँगे उज्जैन, महाकाल दर्शन और भर्तृहरि गुफा जाएँगे

उज्जैन |उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और हिंदुत्व के फायर ब्रांड भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर को उज्जैन आएँगे , इंदौर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने आ रहे योगी का उज्जैन का भी 30 मिनिट का कार्यक्रम शामिल है , यह वह  श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए  पहुंचेगें। भगवान महाकाल के दर्शन पूजन के बाद वे नाथ सम्प्रदाय के प्रमुख स्थान श्री भर्तृहरि गुफा भी जाएंगे। यहां पर गुरू गोरखनाथ के दर्शन पूजन करने का कार्यक्रम है। उनके आने के पहले ही सुरक्षा एजेंसी के सदस्यों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर और भर्तृहरि गुफा पहुंचकर तैयारी शुरू कर दी है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी है। योगी आदित्य नाथ का तय कार्यक्रम के अनुसार वह 12 बजकर 05 मिनिट पर इंदौर से उज्जैन के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे , 12 बजकर 25 मिनिट पर उज्जैन हेलीपेड पुलिस लाइन पहुचेंगे , जिसके बाद बाबा महाकाल के दर्शन और भर्तृहरि गुफा जाएँगे जिसके बाद 1 बजकर 15 मिनिट पर पुनः इंदौर के लिए रवाना हो जाएँगे |

भर्तृहरि गुफा पर योगी का  परंपरा अनुसार 101 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष एवं मोतियों की मालाएं से स्वागत किया जाएगा तथा पीतल का त्रिशूल भेंट किया जाएगा। वे यहां गुरू गोरक्षनाथ, राजा भर्तृहरि और गोपीचंद महाराज की तपस्या स्थली के दर्शन करेंगे। साथ गोशाला जाकर गाय माता की सेवा करेगें। रामनाथ महाराज ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के उज्जैन आगमन की सूचना नाथ संप्रदाय के मुख्यालय गोरखपुर से स्थानीय मठ भर्तृहरि गुफा में प्राप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी को जेड प्लस सुरक्षा होने से मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा एजेंसियां भी यहां पहुंच गई है।

Related posts

सावन का दूसरा सोमवार आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में में उमड़ा दर्शन लाभ: शाम को निकलेगी बाबा की दूसरी सवारी

Jansamvad Express Digital

रोड रेज की घटना में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की कार से कुचलकर हत्या

Jansamvad Express Digital

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने अंतरराष्‍ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्‍थान परिषद की अध्‍यक्षता संभाली

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment