Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आज शेहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे शामिल

भोपाल || मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में 4 हजार से अधिक प्रतिभागी और 2 हजार से अधिक उद्योगपति शामिल होंगे। इस दौरान सीएम यादव उज्जैन में तीन बड़ी कंपनियों का वर्चुअल भूमि पूजन करेंगे। जिसमें मेडिकल डिवाइस बनाने वाले कम्पनी भी शामिल है।

ये तीन कंपनियां क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन के अंतर्गत स्थित औद्योगिक इकाई मेसर्स क्लीनीसप्लाईस इंडिया प्रा.लि.,मेसर्स रुद्रा इंड्रस्ट्रीज एवं मेसर्स ओरगायु लाईफ साइंस प्रा.लि. हैं। कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी राजेश राठौर ने बताया कि वर्चुअल भूमि पूजन का स्थानीय कार्यक्रम विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में प्रात: 10:15 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम में शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। मेडिकल डिवाइस बनाने वाली क्लीनीसप्लाईस इंडिया प्रा.लि 196 करोड़, मेसर्स रुद्रा इंड्रस्ट्रीज 1.50 करोड़ और ओरगायु लाईफ साइंस प्रा.लि. उज्जैन में 90 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगी।

Related posts

उज्जैन के नागरिकों को दर्शन के लिए पृथक से सुविधा मिलेगी: महापौर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया निर्णय

महाकाल मंदिर के नजदीक महाराजवाडा की दीवार गिरने के मामले में अब तक पांच लोगो पर विभागीय कार्रवाही

Jansamvad Express Digital

दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, लॉरेंस गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार

Leave a Comment