Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

राजू द्रोणावत गोलीकांड _शूटर जितेन्द्र गुर्जर गिरफ्तार ,पुलिस को देख ब्रिज से कूदा पैरो के घुटने टूटे

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन शहर में बीती 4 मई को दिन दहाड़े राजू द्रोनावत नामक युवक की गोलीमार कर हत्या किये जाने के मामले में  थाना माधवनगर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर को गिरफ्तार कर लिया है । उक्त आरोपी को  एक हफ्ते से पुलिस इसे खोज रही थी। पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने ब्रिज पर से छलांग लगा दी, जिससे उसके दोनों पैर में चोंट लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को पुलिस ने राजू द्रोणवत हत्याकांड में गोली मारने वाले शूटर जितेन्द्र  गुर्जर को विक्रम नगर ब्रीज के यहां घेराबंदी कर पकड़ा है। शूटर जित्रेंद्र  गुर्जर  पुलिस को देख भाग रहा था इस बीच वो ब्रिज से नीचे कूद गया, जिससे उसके दोनों घुटने टूट गए जिला अस्पताल में शूटर  को पुलिस ने भर्ती करवाया है। थाना माधवनगर के थाना प्रभारी  मनीष लोधा ने बताया कि बीते हफ्ते शहर के माधव नगर थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाके फ्रीगंज में बाइक सवार दो लोगों ने मुंगी चौराहे पर खड़े राजू द्रोणावत नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सनसनीखेज वारदात का वीडियो सामने आया था जिसमें गोली मारने के बाद जितेंद्र गुर्जर अपने साथी धर्मेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर फरार होते हुए दिखा था। गोली चलाने वाला जितेंद्र गुर्जर ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोली मारने वाले शूटर सहित कुल 9 आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित किया था 8 आरोपी को पुलिस हिरासत में ले चुकी है एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

Related posts

विदेश सचिव विक्रम मिस्री कल से तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर

रायबरेली के सांसद बने रहेंगे राहुल , वायनाड में होगा उपचुनाव

क्या मोहन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं : मऊगंज के बाद देवरी विधायक नाराज , MLA बृज बिहारी ने इस्तीफा दिया

Leave a Comment