Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

दुबई में CM मोहन यादव की अरब संसद अध्यक्ष अल यामाही से बैठक, GIS 2027 का दिया न्योता

दुबई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अरब संसद के अध्यक्ष हिज हाइनेस मोहम्मद अहमद अल यामाही और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का हृदय प्रदेश है, जहां उद्योगों के लिए बेहतरीन माहौल, पर्याप्त संसाधन और निवेशक फ्रेंडली नीतियां हैं।

GIS 2027 के लिए दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अरब संसद के अध्यक्ष और उनके सदस्यों को फरवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2027) के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि अरब देशों के निवेशक मध्यप्रदेश में आएं और यहां के विकास में भागीदार बनें। विशेष रूप से रिन्यूएबल एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और टूरिज्म सेक्टर में निवेश पर जोर दिया गया।

अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अल यामाही ने मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर सकारात्मक रुख दिखाया और मध्यप्रदेश के साथ सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। इस बैठक को मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

رئيس وزراء ولاية ماديا براديش الهندية يدعو رئيس البرلمان العربي لحضور قمة المستثمرين العالمية 2027

دبي: يواصل معالي رئيس وزراء ولاية ماديا براديش الهندية، الدكتور موهان ياداف، زيارته الرسمية إلى دولة الإمارات العربية المتحدة في يومها الثاني، حيث عقد اجتماعاً هاماً ومثمراً مع رئيس البرلمان العربي، صاحب السمو محمد أحمد اليماحي، وبحضور الوفد المرافق له. 
جرى خلال اللقاء استعراض الفرص الاستثمارية الواعدة والآفاق الاقتصادية الكبيرة التي تذخر بها ولاية ماديا براديش. وأكد رئيس الوزراء الدكتور ياداف أن الولاية، التي تقع في قلب الهند، توفر بيئة أعمال مثالية ومستقرة، مدعومة بموارد طبيعية وفيرة وسلسلة من السياسات المحفزة والتسهيلات الحكومية الجاذبة للمستثمرين الأجانب.
دعوة رسمية لقمة GIS 2027
وفي سياق تعزيز التعاون الاقتصادي المشترك، وجّه الدكتور موهان ياداف دعوة رسمية لرئيس البرلمان العربي وأعضائه للمشاركة في قمة المستثمرين العالمية (GIS 2027)، المقررة إقامتها في مدينة بوبال (عاصمة الولاية) في فبراير 2027 لقاء مستثمري الدول العربية واستكشاف الشراكات المتاحة. وشهد الاجتماع تركيزاً خاصاً على فتح آفاق الاستثمار في قطاعات حيوية تشمل الطاقة المتجددة، والصناعات الغذائية، والمنسوجات، والقطاع السياحي. 
من جانبه، رحّب رئيس البرلمان العربي محمد أحمد اليماحي بالدعوة وبالمبادرة الهندية، مبدياً موقفاً إيجابياً وتطلعاً ملموساً نحو تعميق الروابط الاقتصادية والتعاون التجاري الاستراتيجي مع ولاية ماديا براديش خلال المرحلة المقبلة.
ويُعد هذا التحرك الدبلوماسي والاقتصادي خطوة كبرى وجوهرية لتعزيز تدفقات الاستثمار الأجنبي المباشر ودفع عجلة التنمية الشاملة في الولاية الهندية عبر البوابة العربية.

Related posts

लालू यादव के बाद अब तेजस्वी से पूछताछ करेगी पटना ED

बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का वाटर अवॉर्ड इंदौर के नाम : राष्ट्रपति मुर्मू ने कलेक्टर आशीष सिंह को किया सम्मानित

Jansamvad Express Digital

नवीन कलेक्ट्रेट भवन को लेकर कलेक्टर ने की स्थिति स्पष्ट, अफवाहों से बचने की अपील

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment