Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

सिविल अस्पताल बदनावर में हंगामे के साथ मारपीट

बदनावर सिविल हॉस्पिटल में बुधवार रात जब ग्राम सेमलिया से आए मरीज को ड्यूटी रत डॉक्टर संदीप श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया गया यह सुनकर मरीज के साथ आए लोगों ने आपा खो दिया एवं अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिससे अस्पताल के नर्स स्टाफ घबराकर दूसरी मंजिल पर चला गया मरीज के परिजनों का कहना था कि डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं हुए वरना मरीज बच सकता था

जबकि डॉक्टर का कहना है कि किसी एक्सीडेंट केस को देखने के उपरांत जैसे ही घर गए तभी यह घटना हुई आक्रोशित परिजनों द्वारा 40 से 50 की संख्या में हथियार लेकर आए तथा डॉक्टर श्रीवास्तव से हाथापाई की एवं उनका मोबाइल छुड़ाकर जमीन पर फेंक दिया डॉक्टर ने कमरे में अंदर घुसकर दरवाजा लगा लिया जिससे उनका उनकी जान बची तथा उपद्रवियों द्वारा टेबल तोड़ दी गई कांच फोड़ दिए गए तथा सिक्योरिटी गार्ड व अन्य स्टाफ के साथ मारपीट की गई खराब पड़े हुए हैं सीसीटीवी कैमरे विदित हो कि कई बार अखबारों मैं प्रकाशन के माध्यम से जवाबदार अधिकारियों को चेताया जा चुका है कि सीसीटीवी खराब होने से कभी भी किसी अप्रिय घटना होने पर समस्या आ सकती है किंतु इस पर जवाब देह अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की गई यदि समय रहते सीसीटीवी कैमरा चालू करवा दिए गए होते तो इस प्रकार की घटनाओं में सबूत ढूंढने की आवश्यकता नहीं होती किसी व्यक्ति के परिवार का सदस्य चला जाता है तो दुख होना लाजमी है सभी की सहानुभूति भी ऐसे परिवार के साथ होती है लेकिन इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी प्रकार से उचित नहीं ठहराया जा सकता किंतु जवाबदेह अधिकारियों द्वारा यहां यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि डॉक्टर्स व स्टाफ की उपलब्धता समय पर हो वही उनकी सुरक्षा हेतु उपाय भी आवश्यक है जिसके वह अधिकारी भी हैं

Related posts

घर के बाहर खेल रहे मासूम पर चढ़ी कार ,गंभीर रूप से घायल हुआ बच्चा ,घटना सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

Jansamvad Express Digital

जर्मनी यात्रा के दोरान उद्योगपतियों ने दिखाई एमपी में इन्वेस्ट में रूचि : जर्मनी के व्यापारियों को भोपाल में जमीन अलार्ट

Jansamvad Express Digital

बच्चो से मोबाइल की लत छुडवाने के लिए टीचर ने बनाया ऐसा प्लान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment