Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सोनम राजा केस में मेघालय के मंत्री कपल्स के परिवार पर करेंगे मानहानि का केस : कहा मेघालय की छबी ख़राब करने का किया काम

Indore Honeymoon Couple Case: इंदौर के राजा की मौत के बाद मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक का बेतुका बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि राजा और सोनम रघुवंशी के परिवारों से माफी मांगने को कहा, क्योंकि इस मामले ने मेघालय और वहां के लोगों की छवि खराब की है. अगर वे माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हम मेघालय पुलिस के आभारी हैं कि उन्होंने सात दिनों के भीतर कड़ी कार्रवाई की और जांच पूरी की.

इस बीच, मेघालय पुलिस राजा की हत्या के आरोपी सोनम को हिरासत में लेकर पटना से शिलॉन्ग भेजने वाली है. अभी पुलिस टीम पटना एयरपोर्ट पर मौजूद है और शाम को कोलकाता, फिर गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग पहुंचेगी. वहीं, इंदौर में भी क्राइम ब्रांच और मेघालय पुलिस की टीम आरोपी विशाल के घर तलाश जारी है, ताकि इस मामले में सभी पहलुओं की जांच हो सके.

कुल्हाड़ी भी ऑनलाइन मंगवाई
राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और शुरुआत में दोनों परिवार बहुत खुश थे. लेकिन शादी के सिर्फ पांच दिन बाद ही सब कुछ बदल गया. 21 मई को दोनों शिलॉन्ग पहुंचे और 23 मई को परिवार से आखिरी बार बात की. 2 जून को राजा का शव मिला. पुलिस के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल की गई छोटी कुल्हाड़ी गुवाहाटी से ऑनलाइन मंगवाई गई थी. सोनम के पास उन आरोपियों के नंबर थे, जो लगातार उसकी लोकेशन भी ट्रैक कर रहे थे.

बड़ी चालाकी से बनाई थी योजना
हत्या की योजना बड़ी चालाकी से बनाई गई थी. 23 मई को सोनम ने राजा को फोटोशूट के बहाने पहाड़ी कोरसा इलाके में ले जाया. वहां रास्ते में तीन आरोपियों से मुलाकात हुई, जिन्होंने हिंदी में बातचीत की और फिर सभी साथ चल दिए. सोनम ने अचानक चिल्लाकर कहा कि राजा को मार दो. हत्या के बाद सोनम फोन तोड़कर वाराणसी चली गई. वहां उसने एक ढाबे से अपने भाई को सूचना दी, जिससे पुलिस को पता चला और सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

Related posts

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव: आइसोलेशन में रहकर करेंगे काम

शराबी शिक्षक ने छात्रा की काटी चोटी:कलेक्टर ने दिए प्रकरण दर्ज के आदेश

Jansamvad Express Digital

शिमला, जम्मू, धर्मशाला-देहरादून से भी ठंडे MP के शहर

Leave a Comment