Jan Samvad Express Digital
Breaking News
उज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

आगामी त्योहारों को लेकर घट्टिया तहसील में शांति समिति की बैठक हुई

घट्टिया. तहसील मुख्यालय स्थित पुलिस थाना घट्टिया के तत्वावधान में शनिवार को शाम 5 बजे आगामी त्यौहारों जैसे होलिका दहन, चूल आयोजन, रंगपंचमी उत्सव, सब-ए-बारात, रमजान और सभी त्यौंहारों पर लगने वाले मेले आदि सहित अन्य त्यौहारों और सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर एक आवश्यक बैठक थाना परिसर में ही आयोजित हुई।

जिसमें मुख्य रूप से एसडीएम संजीव साहू, डीएसपी (हेड क्वार्टर) संतोष कोल, तहसीलदार देवकुंवर सोलंकी, थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान, सीआईडी इंस्पेक्टर राजनसिंह राजावत, उपनिरीक्षक प्रेमसिंह यादव, राहुल चौहान सहित अन्य ने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, ग्रामीणजनों और शांति समिति, नगर/ग्राम रक्षा समिति सदस्यगणों आदि से त्यौहारों को लेकर विचार- विमर्श किया।
जिसमें सभी वरिष्ठ‌ अधिकारियों ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण रूप से मनाएं। किसी भी प्रकार के लड़ाई- झगड़े जैसे आदि मामलों से दूर रहें। वहीं किसी भी तरह के बड़े पांडल बनाने अथवा बड़े आयोजन करने को लेकर पुलिस थाना पहुंचकर उसकी अनुमति लेंवे, ताकि सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा मुहैया करवाई जा सकें, और वाद- विवाद जैसी कोई स्थिति नहीं बनें। साथ ही त्यौहारों के मद्देनजर किसी भी प्रकार की घटना- दुर्घटना को लेकर भी तुरंत पुलिस को सूचना दें। वहीं बड़े आयोजन स्थलों पर डीजे- साउंडों की ध्वनि भी कम रखें और कम आवाजों में बजाएं। जिससे ‌किसी प्रकार की जनहानि भी नहीं हो। वहीं सांस्कृतिक आयोजनों को भी समयावधि में पूरे करवाएं आदि जैसे अन्य कई दिशा- निर्देश भी‌ दिए। इस मौके पर अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण और अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेस विधायक द्वारा चामुंडा माता ब्रिज और आगर रोड पर लगाए गए रामनवमी के शुभकामना संदेशों को नगर निगम की टीम ने क्रेन से हटाया

अतीक अहमद को लेकर रवाना हुई उत्तर प्रदेश पुलिस , अतीक को एनकाउंट का सता रहा डर

Jansamvad Express Digital

जगोटी के भगवतीदास बैरागी का सम्मान, कलेक्टर ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment