Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

*महाकाल मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखने के निर्देश*

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, निर्माण के दौरान दर्शन व्यवस्था न हो प्रभावित: कलेक्टर सिंह

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह तथा प्रशासक प्रथम कौशिक ने शुक्रवार को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सिंहस्थ 2028 और आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

*इन प्रमुख स्थलों का किया भ्रमण*

कलेक्टर ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने निर्माणाधीन नवीन टनल, महाराजवाड़ा, बड़ा गणेश मंदिर के सामने 24 मीटर चौड़ी सड़क और गेट नंबर 10 (निर्गम द्वार) का अवलोकन किया। इसके साथ ही टीम ने श्री महाकाल महालोक परिसर, दर्शन पथ, रुद्र सागर, पंचमुखी हनुमान मंदिर और रामघाट मार्ग पर चल रहे सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। भीषण गर्मी को देखते हुए ‘हीट प्रूफ पाथ-वे’ और ‘फॉगिंग सिस्टम’ की कार्यक्षमता को भी परखा गया |

समय-सीमा और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रोशन सिंह ने निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि:

* सभी प्रोजेक्ट्स सिंहस्थ 2028 की आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों।
* कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को जल्द लाभ मिल सके।
* सबसे महत्वपूर्ण यह कि निर्माण कार्य के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को कोई असुविधा न हो और दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

*अधिकारियों की रही मौजूदगी*

भ्रमण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी, स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा सहित संबंधित विभागों के इंजीनियर और मंदिर समिति के अधिकारी उपस्थित रहे।
——————————

Related posts

रतलाम रेल मंडल की ये ट्रेन होगी प्रभावित

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के नागरिकों को दर्शन के लिए पृथक से सुविधा मिलेगी: महापौर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया निर्णय

बाबा महाकाल निकले नगर भ्रमण पर : उपमुख्यमंत्री देवड़ा हुए सवारी में शामिल

Leave a Comment